Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
नाश्ते में बनाइये सोया उत्पम जो मिटा दे भूख
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
सुबह ब्रेकफास्ट में अगर आप कुछ हेल्दी और पेट भरने वान वाला नाश्ता चाहते हैं, तो आपको सोया उत्पम से अच्छा कुछ और नहीं मिलेगा। आज हम आपको उत्पम की एक पौष्टिक रेसिपी बताएंगे।
इस रेसिपी में आपको सोया बीन के साथ साथ ताजी सब्जियां और मसालों का मिश्रण भी मिलेगा। तो देरी किस बात की आज ही बना डालिये स्वाद और सेहत से भरा पौष्टिक सोया उत्पम। आइये देखते हैं इसकी रेसिपीः
फलाहारी उत्तपम रेसिपी
कितनेः लोगों के लिये
तैयारी में समयः 15 मिनट

सामग्रीः
- 1/2 कप सोया फ्लेक्स
- 1 कप बटर मिल्क
- 1/2 कप चावल का आटा
- 1/2 कप सूजी
- 1 प्याज, कटी
- 1 टमाटर, कटी
- 1 शिमला मिर्च, कटी
- 1 चम्मच जीरा पावडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच काली मिर्च पावडर
- 1/2 चम्मच तेल
- 1/2 चम्मच उरद दाल
- 1/2 चम्मच चना दाल
- 1/2 चम्मच राई
- 6 कडी पत्ती
हींग
- 1 चम्मच धनिया, कटी हुई
- 1 कप पानी
विधि:
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें उरद दाल, चना दाल, राई, कडी पत्ता और हींग डालें।
- फिर इसे कुछ मिनट चलाएं और उसमें सोया फ्लेक्स डाल कर अच्छे से चलाएं।
- अब इसमें पानी और नमक मिलाइये।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह मुलायम ना हो जाए, फिर इसे स्टोव से हटा दे।
- इसे 10 मिनट तक ठंडा होने दें।
- उसके बाद इसमें चावल का आटा, सूजी, सीजनिंग और बटरमिल्क मिला कर गाढा पेस्ट बनाइये।
- अगर पानी मिलाने की आवश्यकता हो तो वह भी मिलाएं।
- इसे आधे घंटे के लिये कवर कर के रखें।
- अब तवा गरम करें, उसमें अच्दे से तेल लगाएं।
- अब एक गहरे कल्छुल में उत्पम का घोल भरें , उसके बाद कटी सब्जियां डालें और फिर तवे पर उडेल कर गोलाई में घुमाएं।
- उत्पम चिपके नहीं इसके लिये इसके चारो ओर तेल डाल दें।
- फिर इसे कवर कर के मध्यम आंच पर पकाएं। फिर जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसे पलट दें।
- आपका सोया उत्पम तैयार है , इसे कर्ड के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
ब्रेकफास्ट में बनाएं सोया उत्पम
Story first published: Tuesday, December 29, 2015, 17:00 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2015



Click it and Unblock the Notifications
