Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
ब्रेड पनीर चीज़ पकौड़ा
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
ब्रेड पकौड़े तो आप सभी ने खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको ब्रेड पनीर चीज़ पकौड़ा बनाने की विधि बताएंगे, जो काफी आसानी से घर पर बनाई जा सकती हैं। मगर हां, इसको बनाने के लिये आपको थोड़े ज्यादा समय की जरुरत होगी क्योंकि यह एक लंबा प्रॉसेस है।
ब्रेड में पनीर और चीज़ की फिलिंग काफी लाजवाब होती है। अगर आप इसे एक बार खाएंगे तो बार बार खाने की इच्छा करेगी। पनीर चीज़ पकौड़े बच्चों को काफी पसंद आएंगे इसलिये आप इसे बिना किसी झिझक के बना सकती हैं। शाम के समय चाय के साथ इन पकौड़ों का तो कोई जवाब ही नहीं होता। आइये जानते हैं ब्रेड पनीर चीज़ पकौड़े बनाने की आसान विधि-

सर्विंग्स : 4
तैयारी का समय : 10 मिनट
खाना पकाने के समय : 30 मिनट
सामग्री-
- 4 - ब्रेड स्लाइस (16 गोल टुकड़ों में काटें)
- 300 ग्राम - पनीर (ब्रेड की तरह पतले गोल टुकड़ों में काटें)
- 4 - चीज़ स्लाइस
- 1 कप - हरी चटनी
- स्वादानुसार - लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार - चाट मसाला
- स्वादानुसार - नमक
- 2 बड़े चम्मच - मैदा
- 3 बड़े चम्मच - कॉर्नस्टार्च
- 1/2 छोटा चम्मच- कुटी हुई कालीमिर्च
- 1 1/2 छोटा चम्मच - रेड चिली फ्लेक्स
- तेल - फ्राई करने के लिये
- 1 कप - ब्रेडक्रम्ब्स
विधि-
- सबसे पहले ब्रेड के टुकड़े लें और उस पर हरी चटनी पूरी तरह से लगाएं।
- फिर ऊपर से पनीर का एक छोटा टुकड़ा रखें। थोड़ा लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला और नमक छिड़कें।
- उसके बाद इस पर गोल टुकड़े में कटी चीज़ स्लाइस रखें।
- फिर ऊपर से दूसरी गोल ब्रेड स्लाइस से इसे ढंक दें।
- अब हमें ब्रेड को अच्छी तरह से मैदे और कार्नस्चार्ट के पेस्ट से इसको लपेट कर बंद करना है।
- मैदे और कार्नस्टार्च के पेस्ट के लिये उसमें कसूरी मेथी, कुटी काली मिर्च, रेड चिल्ली फ्लेक्स, नमक और जरुरत अनुसार पानी डालकर फेंट कर गाढा घोल बनाएँ।
- ब्रेड पकौड़े को कार्न स्टार्च वाले घोल में लपेट लें, फिर उसे गरम तेल वाले फ्राइंग पैन में रखें।
- इसी तरह से और ब्रेड पकौड़े बनरा कर पैन में डालें। तेल जरुरत भर का ही होना चाहिये। ब्रेड पकौडे़ को एक ओर अच्छी तरह से सेंक कर दूसरी ओर पलटें और सुनहरा होने तक सेकें।
- आपके ब्रेड पनीर चीज़ पकोड़ै तैयार हैं, इन्हें चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Bread Paneer Cheese Pakoda Recipe
Story first published: Wednesday, July 20, 2016, 13:08 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2016



Click it and Unblock the Notifications
