Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
व्रत में मजे लीजिये टेस्टी फलाहारी पकौड़ों का
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
इस नवरिात्र में आप खुद की पाक कला को निखार सकती हैं और कुछ चटपटे तथा स्वादिष्ट व्यंजनों को बना सकती हैं। आज हम आपको फलाहारी पकौड़े बनाना सिखाएंगे जो कि टेस्ट में काफी अच्छे लगते हैं और आप उन्हें कभी भी शाम के समय चाय के साथ बना सकती हैं।
ये फलाहारी पकौडे़ हैं इसलिये इसमें सादा नमक की जगह सेंधा नमक पड़ेगा और मसले नहीं पड़ेंगे। हांलाकि आप चाहें तो अमचूर पावडर और लाल मिर्च पावडर मिला सकती हैं। आइये अब जानते हैं इन पकौड़ों को बनाने की विधि-

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 3 से 4 मध्यम आलू
- 5 चम्मच कुट्टू का आटा
- 1 हरी मिर्च
- 1 चम्मच अनारदाना
- 1/2 टी स्पून जीरा पावडर
- 1 कप पानी
- तेल- तलने के लिये
- सेंधा नमक, जरुरत अनुसार
पकौड़ा बनाने की विधि-
- सबसे पहले उबले आलू को छील लें और उसे छोटे पीस में काट लें। फि उसमें कुट्टू का आटा मिक्स करें।
- फिर इसमें बाकी के अन्य चीज़े भी मिलाएं।
- थोड़ा सा पानी डालें और एक गाढा पेस्ट तैयार करें।
- यह पेस्ट इडली के घोल से थोड़ा और ज्यादा गाढा होना चाहिये।
- अब इस पेस्ट को हाथ में ले कर उसको पकौडे़ जैसा शेप दें और फिर गरम तेल में तल लें।
- इसे तब तक फ्राई करें जब तक कि यह गोल्डन और क्रिस्पी ना हो जाए।
- फिर पकौड़ों को नैप्किन पेपर पर निकालें और दही के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: navratri recipes in hindi navratri fast veg recipe नवरात्रि व्रत वेज रेसिपी नार्थ इंडियन डिश
English summary
Falhari Pakore Recipe
Story first published: Saturday, October 8, 2016, 12:44 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2016



Click it and Unblock the Notifications
