Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
नवरात्रि में शाम को बनाएं फलाहारी बटाटा वडा
Beauty
oi-Staff
नवरात्रि में हम फराली चीजों का ही सेवन करते हैं, जिसमें से आलू, राजगिरा, कुट्टू, समा के चावल या फिर साबूदाना आदि शामिल होता है।
तो अगर आपको नवरात्रि में शाम के नाश्ते में कुछ अच्छा खाने का मन हो तो यह फराली बटाटा वडा बनाना ना भूलें। इस रेसिपी में हमने राजगिरा के आटे का प्रयोग किया है। अगर आप चाहें तो सिंघाडे़ या फिर कुट्टू के आटे का भी आराम से प्रयोग कर सकती हैं।
इस बटाटा वडा में हमने बिल्कुल भी मसालों का प्रयोग नहीं किया है, इसलिये यह खाने में आपको काफी टेस्टी लगेगा। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-
कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
आलू के मसाले की सामग्री-
- 3 मध्यम आलू, उबले हुए
- ½ टी स्पून कुटी काली मिर्च
- ½ अमचूर पावडर/नींबू का रस/अनार दाना पावडर
- सेंधा नमक- जरुरत अनुसार
घोल के लिये सामग्री-
- 1 कप राजगिरा आटा
- ½ टी स्पून जीरा
- जरुरत अनुसार पानी
- जरुरत अनुसार सेंधा नमक
अन्य सामग्रियां:
- मूंगफली का तेल- फ्राई करने के लिये
बटाटा वड़ा बनाने की विधि-
- उबले हुए आलुओं को छील कर मसल लें और उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पावडर और अमचूर पावडर मिक्स करें।
- अब इस आलू के मिश्रण से मध्यम आकार के वड़े बनाएं और हथेली से हल्का सा दबा दें।
- दूसरी ओर अब हम घोल बनाएंगे, जिसके लिये एक कटोरे में 1 कप राजगिरा के आटे में, आधा चम्मच जीरा और सेंधा नमक मिलाएं।
- फिर इसमें जरुरत अनुसार पानी मिला कर गाढा घोल तैयार करें।
- अब कढाई में तेल गरम करें। आंच को मध्यम रहने दें।
- आलू के वड़ों को घोल में लपेट कर गरम तेल में डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- जब सभी वड़े तल उठें, तब उन्हें किचन पेपर पर निकालें।
- इन वड़ों को नारियल चटनी या इमली की चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: navratri recipes in hindi snacks navratri fast veg recipe स्नैक नवरात्रि व्रत वेज रेसिपी नार्थ इंडियन डिश फलाहारी व्यंजन
English summary



Click it and Unblock the Notifications
