Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
घर पर कैसे बनाएं गोल गप्पे
गोल गप्पे या पानी पूरी भला किसे नहीं पसंद होंगे। बाजार के गोल गप्पे काफी स्वादिष्ट और चटपटे होते हैं, जिन्हें खाए बिना हम नहीं रह सकते। अगर आप या आपके परिवार में भी कोई गोल गप्पे का प्रेमी है तो, आप घर पर ही इसे बना सकती हैं।
READ: चटकारेदार पुदीना पानी पूरी
गोल गप्पे सूजी-मैदा या फिर केवल सूजी या फिर आटे से भी बनाए जा सकते हैं। तो ये आप पर निर्भर करता है कि आप किस चीज से इसे बनाना पसंद करेंगी।
आटा गूथते वक्त हमेशा गुनगने पानी का प्रयोग करें। इसे पूड़ी के आटे से थोड़ा नरम ही रखें। तो चलिये देखते हैं गोल गप्पे बनाने की आसान विधि-
READ: मजे से खाइये दही पापड़ी चाट

सामग्री-
- 1 कप मैदा
- 1 कप रवा/सूजी
- नमक- स्वादअनुसार
- 1 चम्मच तेल
- चुटकीभर सोडा
- 1 कप पानी
विधि -
1. एक कटोरा लें, उसमें सूजी, मैदा, नमक, सोडा और तेल मिक्स करें।
2. फिर इसमें धीरे धीरे गुनगुना पानी डाल कर गूथ लें।
3. इस तैयार आटे को 25-35 मिनट तक के लिये ढंक कर रख दें।

4. उसके बाद आटे को हाथों से एक बार मसल कर मिुलायम कर लें और फिर इसको तीन भागों में बांट लें।
5. आटा ना तो ज्यादा कड़ा गूथना चाहिये और ना ही ज्यादा मुलायम।
6. फिर आटे के एक हिस्से को पूरी तरह से बेल लेंगे।
7. उसके बाद किसी बॉटल का ढक्कन लेंगे और उसे बेले हुए आटे पर दबा कर ढेर सारे गोल गप्पे अलग कर लेंगे।

8. इन तैयार गोल गप्पों को किसी कपड़े से ढंक लें और अन्य गोल गप्पे बेल लें।
9. जब पूडियां तैयार हो जाएं तब आंच पर कढ़ाई चढ़ा कर तेल गरम करें।
10. उसके बाद इसमें पूडियां डाल कर तल लीजिये। आंच हमेशा धीमी रखें नहीं तो गोल गप्पे करारे नहीं बनेंगे।

11. जब गोलगप्पे तैयार हो जाएं, तब इन्हें 3 घंटे के लिये खुले बर्तन में ही रखें, जिससे वे सख्त हो जाएं।
12. अगर कुछ गोल गप्पे नहीं फूले हैं तो आप उन्हें पापरी की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

13. जब पूडियां तैयार हो जाएं तब इनमें मीठा और नमकीन पानी डाल कर सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications