Latest Updates
-
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
पातरा बनाने की विधि (गुजराती रेसिपी)
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
पातरा एक ऐसा गुजराती स्नैक है जिसे खाते ही आप और खाने की इच्छा प्रकट करेंगे। यह एक ही साथ में स्वीट, स्पाइसी और सॉल्टी लगता है। पातरा को अरबी की पत्तियों में बेसन का लेप लगा कर तैयार किया जाता है, जो कि काफी ज्यादा पौष्टिक होता है।
आप एक बार में तीन पत्ते रोल कर के पातरा तैयार करने होंगे और फिर उन्हें भाप में पका कर तेल में तलना होगा। आप इसको स्नैक के रूप में या फिर ग्रेवी में पका कर सब्जी के रूप में भी तैयार कर सकती हैं। आइये जानते हैं इस गुजराती रेसिपी को बनाने की विधि-
नोट: पातरा को हमेशा कस कर के रोल करना चाहिये।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
बेसन पेस्ट बनाने की सामग्री-
- 2 1/2 कप बेसन
- 1 चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
- 1/2 चम्मच हल्दी पावडर
- 1 चम्मच मिर्च पावडर
- 1/2 हींग
- 1 चम्मच तेल
- 3/4 कप गुड
- नमक- स्वादअनुसार
अन्य सामग्री-
- 10 मध्यम साइज अरबी के पत्ते
- 1 चममच तेल
- 1 चम्मच राई
- 2 चम्मच तिल
- चुटकीभर हींग
गार्निश करने के लिये
- 2 चम्मच घिसा नारियल
- 2 चम्मच बारीक कटी धनिया
विधि -
- सभी सामग्रियों को एक कटोरे में डाल कर ऊपर से 1 कप पानी मिलाएं और मिश्रण का गाढा घोल तैयार करें। फिर इसे किनारे रख दें।
- सबसे पहले हम अरबी के पत्तों को अच्छी तरह से धो कर पोंछ लेंगे।
- पत्ते के डंठल को चाकू से काट दें।
- अब पत्ते के अंदर की ओर थोड़ा सा बेसन लगा कर पूरे पत्ते पर उंगलियों से फैलाएंगे।
- इसी प्रकार से एक और पत्ता रखिये और बेसन का पेस्ट लगाइये।
- फिर इसी तरह से तीसरे पत्ते पर भी बेसन लगाइये और से दूसरी पत्ती पर रखिये।
- उसके बाद पत्तों को अच्छी प्रकार से अंदर की ओर बांधते हुए रोल कीजिये।
- आपको इन्हें बांधते वक्त बेसन का हर जगह यूज करते रहना होगा।
- अब इसी तरह से और पात्रों का रोल तैयार कीजिये और किनारे रख दीजिये।
- फिर इन्हें भाप में 20-25 मिनट तक के लिये पकाना होगा।
- आँच को बंद करके पातरा को बाहर निकल लें। अब इन्हे थोड़ा ठंडा होने दीजिए।
- जब पातरा ठंडे हो जाएँ तो इन्हें 1/4 इंच के टुकड़ों में काट लें।
- अब कढाई में तेल गरम करें, फिर उसमें राई डालें।
- फिर तिल और हींग डाल कर सौते करें।
- अब इसमें पातरा के टुकडे़ डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं और तुरंत ही सर्व करें।
Comments
English summary
Paatra ( Gujarati Recipe)
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











