Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मिक्स वेजिटेबल ब्रेड वड़ा आपके स्नैक्स को बनाएंगा टेस्टी
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप रमजान के दिनों टेस्टी स्नैक्स के साथ स्वस्थ भी रह सकते हैं
इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है जिसमें रोजेदार पूरे दिन व्रत रखते हैं, लेकिन सेहरी और इफ्तार का समय ऐसा होता है, जिसमें आप ये सोचते हैं कि आखिर ऐसा क्या बनाकर खाया जाए जो आपको स्वादिष्ट भी लगे और शरीर को कमजोरी भी महसूस ना हो, वैसे तो रमज़ान के दौरान बनाए जाने वाले सभी व्यंजन काफी लजीज और पौष्टिक होते हैं, जो शरीर को कमजोर नहीं पड़ने देते, लेकिन फिर भी आपके शरीर को प्रोटीन, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है, इसलिए आज हम आपको एक ऐसी ही रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आपके इफ्तार स्नैक्स को और भी टेस्टी बना देगी साथ ही इससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में एनर्जी भी मिलेगी, तो चलिए आज बनाते है मिक्स वेजिटेबल ब्रेड वड़ा।

सर्व- 4 लोगों के लिए
कुकिंग का समय-30 मिनट
प्रीपेरेशन टाइम-20 मिनट
आवश्यक सामग्री:
- ब्रेड स्लाइस- 3
- ग्रेट किए गए गाजर - आधा कप
- आलू उबला हुआ और मैश्ड - 1/2 कप
- प्याज बारीक कटा हुआ - 1 कप
- हरी मिर्च कटा हुआ - 2 चम्मच
- कटा हुआ मिंट - एक मुट्ठी
- कटा हुआ धनिया - एक मुट्ठी
- गरम मसाला - 1 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- जीरा - आधा चम्मच
- चावल का आटा - 2 बड़े चम्मच
- पानी - 1 कप
- तेल - फ्राइंग के लिए
बनाने की विधि-
एक बड़े बाउल में पहले ब्रेड स्लाइसेस के टुकड़े कर लें और उसमें कसा हुआ गाजर, मैश्ड आलू, कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर उसे अच्छी तरह से मिला लें, जिसके बाद इसमें चावल का आटा, गरम मसाला और जीरा पाउडर के साथ स्वादानुसार नमक मिलाकर इसे गूंथ लें, और नरम हो जाने पर उसके वड़े बना लें, अब कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर उसे गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें वड़े डालकर उन्हें तब तक तलें जब तक वो कुरकुरे ना हो जाएं, अच्छी तरह से तलने के बाद अब आप गर्मा-गर्म वड़ों को निकाल कर, पुदीने की चटनी या केचप के साथ सर्व कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
