Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
टेस्टी और हेल्दी नाचोस (मक्की के चिप्स )
नाचोज़ के नाम से जाने वाला मक्के के चिप्स का जादू आजकल बच्चों और युवावर्ग के सर चढ़कर बोल रहा है। ये न सिर्फ खाने में टेस्टी होते है बल्कि नाचोस बैलेंस डाइट की श्रेणी में भी आता है।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Seema Rawat
नाचोज़ के नाम से फेमस मक्के के चिप्स का जादू आजकल बच्चों और युवावर्ग के सर चढ़कर बोल रहा है। ये न सिर्फ खाने में टेस्टी होते है बल्कि नाचोस बैलेंस डाइट की श्रेणी में भी आता है।
इसे हेल्दी स्नैक्स के तौर पर बच्चों और घरवालों के लिए तैयार कर सकती हैं।

सामग्री -
- मक्की का आटा- 1 कप (150 ग्राम)
- गेहूं का आटा- ½ कप (75 ग्राम)
- तेल- 2 टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- अजवायन- ¼ छोटी चम्मच
- तेल- तलने के लिए
- सख्त आटा गूंथिए
विधि
- किसी बड़े प्याले में मक्के का आटा लीजिए और इसमें गेहूं का आटा, नमक और हल्दी पाउडर डाल दीजिए। साथ ही, अजवायन मसलकर और तेल भी डाल दीजिए सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें। फिर, हल्के गरम पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिए। आटे को ढककर 10 से 15 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि आटा फूलकर सैट हो जाए। इतना आटा गूंथने में ¾ कप से कम पानी का इस्तेमाल हुआ है।
- आटा सैट होने के बाद, हाथ को थोड़े से तेल से चिकना कर लीजिए और आटे को थोड़ा सा मसल लीजिए। मक्की के चिप्स बनाने के लिए आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर तैयार कर लीजिए। एक लोई उठाकर हाथों से गोल कर लीजिए और फिर इसे दबाकर पेड़े जैसा बना लीजिए। इसके बाद, चकले और बेलन को थोड़े से तेल से चिकना कर लीजिए। फिर, लोई को बिल्कुल पतला चपाती की तरह बेलकर तैयार कर लीजिए। बेलते समय लोई बार-बार उठाकर रखने में चिपक रही है, तो चकले को घुमाकर ही इसे बेलिए।
- पूरी बेलने के बाद कांटे (फॉर्क) की मदद से इसे गोद लीजिए। गोदने के बाद, इसे कटर की सहायता से बीच से आधा करते हुए काट लीजिए। अब इन्हें तिकोने शेप में काटकर तैयार कीजीए।
- कड़ाही में तेल गरम कर लीजिए. हल्के गरम तेल में नाचोज़ तले जाएंगे. तेल चैक कर लीजिए. हाथ को कड़ाही के ऊपर रखिए और हल्की गर्माहट लग रही हो, तो तेल उपयुक्त गरम है. इसके बाद, सावधानी से नाचोज़ चिप्स उठाकर कड़ाही में तलने के लिए डाल दीजिए. नाचोज़ चिप्स को दोनों ओर से अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए।
- इसी बीच, दूसरी लोई से भी नाचोज़ चिप्स तैयार कर लीजिए नाचोज़ चिप्स के नीचे से गोल्डन ब्राउन होते ही पलट दीजिए। तले हुए मक्के के चिप्स निकालकर नैपकिन पेपर बिछी प्लेट में रख लीजिए। सारे मक्के के चिप्स को इसी तरह फ्राय कर लीजिए। एक बार के चिप्स तलने में 5 मिनिट लग जाते हैं।
- कम मसाले के नाचोज़ चिप्स बनकर तैयार हैं। मसालेदार नाचोज़ बनाने के लिए एक प्याले में ½ छोटी चम्मच नमक, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर और ¼ छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लीजिए। इस मसाले को मक्के के चिप्स के ऊपर हल्का-हल्का डालते हुए छिड़क दीजिए और मिला दीजिए।
- क्रिस्पी और मसालेदार नाचोज़ चिप्स बनकर तैयार है। नाचोज़ चिप्स को सालसा मेयोनीज़, चीज़ी डिप या अपनी मनपसंद डिप के साथ में परोस सकते हैं।
Comments
English summary
Nacho Chips: Quick Snacks Recipes
Story first published: Tuesday, March 7, 2017, 12:04 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2017



Click it and Unblock the Notifications
