Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
रमज़ान में रोज़ा खोलने के बाद तुरंत पिएं ये जूस, मिलेगी ताकत
यह रमज़ान का पवित्र महीना है। इस महीने को पूरे विश्व के मुस्लिम धार्मिकता से और आत्म विश्लेषण करते हुए मनाते हैं। इस महीने में बहुत कडक उपवास किए जाते हैं।
मानव शरीर को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। उपवास के दौरान ये पोषक तत्व नहीं मिल पाते। अत: आवश्यक है कि उपवास में ऐसी चीज़ें खाएं जिनमें ये पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में हो।
खाना स्वस्थ और ताज़ा होना चाहिए। यह खाना ऐसा हो जिसे खाने के बाद स्वयं को परिपूर्ण महसूस कर सकें और आप अगले दिन के उपवास के लिए भी तैयार हो जाएं।
आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जो बहुत पौष्टिक है। यह बहुत हेल्दी भी है। इससे भी अधिक यह कि ये बहुत स्वादिष्ट होता है। यहां हम आपको एबीसी जूस बनाने की विधि बता रहे हैं।

यह तीन विभिन्न पदार्थों से बना होता है जोया आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। "ए" से तात्पर्य है एप्पल (सेब), "बी से तात्पर्य है बनाना (केला) और "सी" से तात्पर्य है कैरेट (गाजर) कुछ लोग बनाना (केला) की जगह बीटरूट (शकरकंद) का उपयोग भी करते हैं। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या चुनते हैं। आपको एक पौष्टिक और स्वादिष्ट ड्रिंक पीने को मिलता है जिससे आप अपना रोज़ा (उपवास) तोड़ सकते हैं।
आइए पढ़ें कि एबीसी जूस कैसे बनायें। इसे घर पर बना कर देखें और हमें बतायें कि एबीसी जूस आपको कैसा लगा।
2 लोगों के लिए
कुकिंग टाइम - 10 मिनिट
तैयारी के लिए लगने वाला समय - 15 मिनिट
आवश्यक सामग्री:
- सेब - 1
- पका हुआ बड़ा केला - 1
- गाजर माध्यम आकार का - 1
- शक्कर या शहद - स्वादानुसार
- पानी - 1 कप
- आइस क्यूब्स - 4 या 5
विधि -
- सेब को छीलें और इसके बीज निकाल दें। अब इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काटे।
- गाजर को छीलें और इसे भी छोटे छोटे टुकड़ों में काटे।
- केले को छीलें और इसे भी छोटे छोटे टुकड़ों में काट दें।
- यदि आप मिक्सर ग्राइंडर या ब्लेंडर का उपयोग कर रहे हैं तो कटे हुए केले, सेब और गाजर को जार में डालें।
- इसमें बर्फ़ के कुछ टुकड़ों डालें।
- कुछ पानी डालें और मिश्रण को अच्छी तरह पीसें।
- इसमें शुगर मिलाएं और फिर से अच्छी तरह पीसें। यदि आप जूस को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो आप शहद का उपयोग भी कर सकते हैं।
बारीक छन्नी का उपयोग करके जूस को छान लें ताकि पल्प और जूस अलग अलग हो जाए। इस पल्प में फाइबर होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे आपको पेट जल्दी भरा हुआ महसूस होता है। अत: यदि आप चाहें तो आप पल्प को अलग करने के बजाय इसे जूस के साथ ही पी सकते हैं। केवल फलों के ताज़े टुकड़े जूसर में डालें और ताज़ा जूस प्राप्त करें। यदि आप इस तरीके से जूस बना रहे हैं तो आपको जूस में शुगर या शहद और आइस (बर्फ़) डालने की आवश्यकता होगी।
याद रखें कि जूस को बहुत अधिक समय तक न रखें क्योंकि इसका रंग बदल जाता है। हालांकि रंग बदलने के बाद भी यह उतना ही पौष्टिक होता है परन्तु दिखने में आकर्षक नहीं लगता।



Click it and Unblock the Notifications
