Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वेज यखनी पुलाव बनाएंगा आपके इफ्तार को टेस्टी
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी इफ्तार पार्टी को वेज यखनी पुलाव के जरिए स्वादिष्ट बना सकते हैं।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Shipra Tripathi
जैसा की हम सभी जानते है कि इन दिनों रमजान का पवित्र का महीना चल रहा, जिसमें रोजेदार सहरी के समय कुछ खाकर अपने रोजे की शुरूआत करते हैं, और फिर पूरे दिन बिना खाने के रहने के बाद शाम को इफ्तार के समय ही कुछ खाते हैं। जिसके लिए रोजेदारों के घरों में कई तरह के वेज-नॉनवेज लजीज व्यंजन भी बनाए जाते हैं। तो चलिए आज हम भी आपको ऐसे ही एक पकवान वेज यखनी पुलाव बनाने की रेसिपी बताते हैं जो आपकी इफ्तार पार्टी को और भी स्वादिष्ट बना देगी।
सर्व- 2 लोगों के लिए
तैयारी में समय- 30 मिनट
कुकिंग में समय-45 मिनट

सामग्री-
स्पाइस बैग के लिए
- धनिया बीज - 1 बड़ा चम्मच
- जीरा - 1 चम्मच
- सौंफ़ बीज - ½ चम्मच
- अदरक - 5 इंच का टुकड़ा
- लहसुन - 5 से 6 कलियां
यखनी के लिए सब्जियां -
- जैसे आलू, गाजर, ब्रोकोली, फूलगोभी आदि
- मटर - ½ कप
- पानी - 4 से 5 कप
- नमक - स्वाद के अनुसार
वेज यखनी पुलाव के लिए सामग्री
- घी - 2 बड़े चम्मच
- बासमती चावल - 1 कप (30 मिनट पहले भिगोये हुए)
- तेज पत्ता- 2 से 4
- 1 कटा हुआ प्याज -
- ग्रीन इलायची - 2 से 4
- ब्लैक इलायची - 1
- दालचीनी - 1 इंच
- काली मिर्च - 4 से 5
- लौंग - 5
- दही - 1 बड़ा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- ब्राउन क्रिस्प ऑनियन- 1 कप
- धनियां - 1 कप
- पुदीना - आधा कप
- फ्राइड काजू - 10 से 11
- घी - 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि-
- सभी मसालों को मलमल में कपड़े में बांधकर एक स्टॉक बैग तैयार कर लें।
- एक बड़े पैन में पहले स्टॉक मसाले बैग के साथ सब्जियों को डाले और उन्हें तब तक उबाले जब तक सब्जियां आधी पक ना जाएं।
- इसके बाद स्टॉक बैग को निकाल कर इसे अच्छी तरह निचोड़ लें हालांकि स्टॉक से सब्जियों को छलनी के जरिए निकाल कर जरुर अलग कर लें।
- अब वेज यखनी पुलाओ को तैयार करने के लिए पैन में घी डालें और जब घी गरम हो जाए तो उसमें सभी मसाले डाल दें और उसे पकाये, जब मसाले सुगंधित हो जाएं तो उसमें प्याज डाले और हल्का भूरा होने तर उसे चलाते रहें।
- उसके बाद इस मिश्रण में बासमाती चावल को मिला लें, जिसे आपको एक मिनट के लिए भूनना है। अब आप उबली हुई सब्जी को भी चावल के साथ अच्छी तरह से मिला दें फिर नमक और दही को मिलाकर पैन को बंद कर दें। लगभग 15 से 20 मिनट तक पुलाव को धीमी आंच पर पकाएं।
- हालांकि इस दौरान आप ये जरूर जांच लें कि चावल पका है या नहीं अगर चावल पूरी तरह पक चुका है तो आप उसे धनिया, पुदीने के पत्ते, काजू और भूरे प्याज से सजा सकते हैं। लिजिए तैयार है आपका वेज यखनी पुलाव, जिसे आप अपने परिवार वालों, दोस्तो को रायते और ग्रेवी के साथ गर्मा-गर्म सर्व कर सकते हैं।
Comments
English summary
Vegetarian Yakhni Pulao for ramzan
Story first published: Sunday, June 18, 2017, 11:00 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2017



Click it and Unblock the Notifications
