Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Patriotic Movies on OTT : केसरी से लेकर बॉर्डर तक, 15 अगस्त पर OTT पर देखिएं ये 7 देशभक्ति से भरी फिल्में
Patriotic Movies on OTT: 15 अगस्त पर हर किसी के मन में देशभक्ति से भरा जज्बा होता है। हर तरफ देशभक्ति का माहौल छाया रहेगा। ऐसे में लंबे वीकेंड पर लोग ऐसी देशभक्ति से भरी फिल्में देखना चाहते हैं, तो चलिए हम आपके लिए OTT पर ऐसी फिल्मों को लिस्ट ढूंढकर लाएं हैं, जो आपमें देशभक्ति का जज्बा भर देंगी।

Shershaah: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' देशभक्ति की मिसाल कायम करने वाली शानदार फिल्म है। इस फिल्म में कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा की कहानी को दिखाया गया है। ये फिल्म देशभक्ति के विषय पर बनी सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। सिद्धार्थ की इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Sardar Udham Singh : यह फिल्म स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार उधम सिंह पर बेस्ड है। अगर आप भूल चुके हैं तो आपको बता दें कि सरदार उधम सिंह ने ही जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए जनरल डायर को लंदन में गोली मारी थी। फिल्म में विक्की कौशल सरदार उधम सिंह के रोल में हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Kesari: केसरी एक बॉलीवुड ड्रामा है, जो 12 सितंबर 1897 को भारत के सारागढ़ी में हुए महान युद्ध पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार हवलदार ईशर सिंह की भूमिका में हैं साथ ही परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं। केसरी हवलदार ईशर सिंह की कहानी है जो सारागढ़ी की लड़ाई में 21 सिखों की एक सेना के साथ 10,000 अफगानों के खिलाफ जंग लड़ता है। इस फिल्म का गाना 'तेरी मिट्टी' देशभक्ति से सरोबार कर देता है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Uri-The Surgical Strike: विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' साल 2016 में भारतीय सेना की ओर से पीओके में जाकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। अगर आप भी इस 15 अगस्त को पूरे जोश के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो आप इस फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हो।
Raazi: फिल्म राजी साल 2018 को रिलीज हुई थी। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ये एक ऐ स्पाई थ्रिलर फिल्म हैं। इसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म हरिंदर सिंह सिक्का की कॉलिंग सहमत नॉवेल पर आधरित सच्ची घटना है। इसकी कहानी एक अंडरकवर रॉ एजेंट सहमत खान की है। जिसकी शादी उसके पिता एक पाकिस्तानी मिलिट्री से ताल्लुक रखने वाले परिवार में कराते हैं ताकि उसे दुश्मन के बारे में जरुरी जानकारी मिलती रहे। ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

Rang De Basanti: आमिर खान की मल्टी स्टारर फिल्म 'रंग दे बसंती' भी देशभक्ति से भरपूर फिल्म है। राकेश मेहरा के निर्देशन में बनी ये फिल्म आज के जमाने की बेस्ट देशभक्ति फिल्मों में से एक है। ये फिल्म दोस्ती, भ्रष्टाचार और देशभक्ति जैसी भाव के ईद-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। इस फिल्म की कहानी में भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के संघर्ष और बलिदान के महत्व को बताया गया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी।

Border: इस मूवी के बिना 15 अगस्त का जश्न अधूरा लगता है। साल 1997 को रिलीज हुई ये फिल्म आज भी लहू में जोश भर देता है। यह एक वॉर मूवी है, जो 1971 के लोंगेवाला के युद्ध पर आधरित है। इसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, और पूजा भट्ट स्टारर इस फिल्म की आज भी बेस्ट वॉर मूवीज में गिनती होती है। इस फिल्म में दिखाया गया कि 1971 में सरहद से सटे लोंगेवाला क्षेत्र में 120 भारतीय सैनिकों छोटी सी टुकड़ी पूरी रात पाकिस्तानी की फौज से डटकर सामना करती हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
