Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Birthday Special: एआर रहमान का असली नाम जानते हैं आप? जानें क्यों हिन्दू धर्म छोड़ कबूल किया था इस्लाम
AR Rahman Birthday: म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान को भला कौन नहीं जानता है। वह अपनी रूहानी आवाज से पूरी दुनिया के लोगों का दिल जीत चुके हैं। उनके गाने न केवल भारत में सुने जाते हैं, बल्कि विदेशों में भी उनकी कलाकारी के लाखों दीवाने हैं। आपको बता दें, एआर रहमान आज यानी 6 जनवरी को अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एआर रहमान एक अच्छे गीतकार के रूप में पूरी दुनिया में पहचाने जाते हैं। इसके अलावा, वह अपने धर्मांतरण को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे थे। जी हां, एआर रहमान ने बहुत ही कम उम्र में हिंदू धर्म को छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया था। ऐसे में, आइए जानते हैं इसके पीछे की असली वजह -

23 साल की उम्र में अपनाया मुस्लिम धर्म
आपको बता दें कि एआर रहमान ने महज 23 साल की उम्र में ही हिंदू से मुस्लिम धर्म अपना लिया था। आपको बता दें, उनका जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था उनका नाम दिलीप कुमार था। लेकिन साल 1989 में महज 23 साल की उम्र में उन्होंने हिंदू से इस्लाम धर्म अपना लिया था और उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद अपना नाम दिलीप कुमार से बदलकर एआर (अल्लाह रक्खा रहमान) रहमान रखा।
क्यों अपनाया इस्लाम धर्म?
एआर रहमान बताते हैं कि जब उनके पिता कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। तब उनका इलाज एक सूफी कर रहे थे। लेकिन जब एआर रहमान सालों बाद उन सूफी से दोबारा मिले तो उनसे इस तरह प्रभावित हो गए कि उन्होंने इस्लाम धर्म को अपनाना ही ठीक समझा। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'एक सूफी थे जो पिता के निधन से पहले अंतिम दिनों में उनका इलाज कर रहे थे। 7-8 साल बाद जब हम उनसे मिले तभी हमने एक और आध्यात्मिक मार्ग अपनाया, जिससे हमें बहुत शांति मिली।'
अपना नाम पसंद नहीं था
एआर रहमान: द स्प्रिट ऑफ म्यूजिक के अनुसार, सिंगर को अपना नाम दिलीप कुमार पसंद नहीं था और उनका नाम उनकी पर्सनालिटी से भी मैच नहीं करता था। इसके साथ ही, वह बताते हैं कि इस्लाम धर्म अपनाने से पहले एक हिंदू ज्योतिषी ने भी उन्हें मुस्लिम नाम का सुझाव दिया था।
हिंदू ज्योतिषी ने दिया था ए आर रहमान नाम
एआर रहमान बताते हैं कि जब उनकी मां उनकी बहन की शादी करवाना चाहती थी, तो वह अपनी बहन की कुंडली लेकर एक हिंदू ज्योतिषी के पास गए और लगे हाथ उन्होंने अपना नाम बदलने के बारे में भी उनसे यह सवाल पूछ लिया। तभी हिंदू ज्योतिषी ने उन्हें दिलीप कुमार नाम बदलकर अब्दुल रहमान या अब्दुल रहीम दो नाम में से किसी एक नाम को रखने के लिए कहा। लेकिन उन्हें रहमान नाम तुरंत पसंद आ गया और उन्होंने ज्योतिषी के कहने पर अपना नाम एआर रहमान रख लिया।



Click it and Unblock the Notifications
