Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Nupur Shikhare Biography: कौन है आमिर खान के होने वाले दामाद? बॉलीवुड से क्या है कनेक्शन ?
Nupur Shikhare Biography: आमिर खान की बेटी आइरा खान अपने बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे संग जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों साल 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और डेटिंग के दो साल बाद इन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
इन सबके बीच लोग जानना चाह रहे हैं कि नुपूर शिखरे कौन हैं। क्या करते हैं? कैसे वो आमिर खान के दामाद बन रहे हैं? क्या हैं उनका बॉलीवुड से कनेक्शन है और वो कितनी संपति के मालिक हैं?

कौन हैं नूपुर शिखरे?
नुपूर शिखरे का जन्म 17 अक्टूबर 1985 को पुणे में हुआ था। स्कूलिंग पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई में पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉर्मस एंड इकोनॉमिक्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उनकी मां प्रीतम शिखरे एक डांस टीचर हैं।
नुपूर शिखरे एक सेलिब्रेटी ट्रेनर है
35 साल के नुपूर शिखरे के प्रोफेशन की बात करें तो वो एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं जानकारी के मुताबिक, नुपूर शिखरे ने सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दी है। सुष्मिता ने दो साल तक नुपूर से ट्रेनिंग ली थी। आमिर खान के होने वाले दामाद नूपुर शिखरे बॉलीवुड के जाने माने फिटनेस ट्रेनर है। इसके अलावा वो पुलकित सम्राट, राणा दुग्गुबाती को भी ट्रेनिंग दे चुके हें। बात करें नुपुर की नेटवर्थ की तो नुपुर तकरीबन 8.2 करोड़ रुपए संपति के मालिक हैं।
आयरा के भी रह चुके हैं ट्रेनर
वह इरा खान के भी ट्रेनर रहे हैं। इस कपल को अपनी फिटनेस जर्नी के दौरान प्यार हो गया और तब से वे एक साथ हैं। दोनों साल 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर एक-दूसरे संग खूब फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं। दोनों ने दुनिया की नजरों से अपने रिश्ते को कभी नहीं छिपाया। यहां तक कि आइरा की पार्टियों में नुपूर अक्सर साथ ही रहते हैं।
टेनिस में महारत रखते हैं नुपूर शिखरे
फिटनेस को अपना करियर बनाने वाले नुपूर समय समय पर अपना इंस्टाग्राम अपडेट करते हैं और उनके ढेर सारे फॉलोअर उनको खूब प्यार करते हैं। इसके अलावा हॉबी की बात करें तो नुपूर टेनिस में भी अच्छा खास इंटरेस्ट रखते हैं। आपको बता दें कि नुपूर स्टेट लेवल का टेनिस खेल चुके हैं। अगर वो फिटनेस में करियर नहीं बनाते तो आज एक बड़े टेनिस प्लेयर होते।



Click it and Unblock the Notifications
