Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
आमिर खान के बेटे जुनैद ने घटाया अपना वजन, उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देख दंग रह गए फैंस
Aamir Khan's son Junaid Khan transformation : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म डेब्यू से पहले ही उन्होंने अपनी नई तस्वीर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
जुनैद इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। पर वो लाइमलाइट से थोड़ा दूर ही रहते हैं। फिल्म रिलीज से पहले ट्रांसफॉर्मेशन से उन्होंने कई लोगों के दिलों में खलबली मचा दी है। लेटेस्ट फोटोशूट में जुनैद बेहद कूल में नजर आ रहे हैं।

ऐसा है जुनैद का ये लुक
इस फोटो में ऑलिव ग्रीन कुर्ता पहने जुनैद बेहद हैंडसम और कूल लग रहे हैं। इस तस्वीर को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर अविनाश ने शेयर किया है। दरअसल सालों से इंडस्ट्री में रहने के बाद, अविनाश आमिर खान को अच्छी तरह से जानते हैं और ऐसे में एक स्वीट कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जैसा पिता वैसा बेटा? परफेक्शन या ईजीस्वैज?? #JunaidKhan बड़े हो गए हैं और कैमरे और लाइट्स का सामना करने के लिए तैयार हैं #AamirKhan"
तस्वीर देखकर क्या बोले फैंस
ऐसे में कई नेटिजन्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, "वाह, यार आमिर खान का बेटा?! यहां कमाल लग रहा है" तो एक दूसरे ने कमेंट किया, "वाह, उसने वास्तव में अपना लुक बदल लिया है!" एक और यूजर ने कहा, "आमिर खान का बेटा है ना?? वह बहुत कूल लग रहा है।"
साईं पल्लवी के साथ आएंगे नजर
बता दें, अपने एक्टिंग पैशन को फॉलो करते हुए जुनैद खान ने अगस्त 2017 में निर्देशक क्वासर ठाकोर पदमसी के बर्टोल्ट ब्रेख्त के 'मदर करेज एंड हर चिल्ड्रन' के रूपांतरण के साथ थिएटर में अपनी शुरुआत की थी, जो युद्ध की बेरुखी पर एक तीखा सटायर है। इसके बाद से आमिर के बेटे जुनैद इसी दिशा में लगातार आगे बढ़े, और थिएटर में सालों के मेहनत और प्रभावशाली काम के साथ अपनी कला को निखार रहे हैं और अब आखिरकार वाईआरएफ के 'महाराज' के साथ अपने स्क्रीन डेब्यू के लिए तैयार हैं। खबरों के मुताबिक इसके बाद वो साईं पल्लवी के साथ एक अनटाइटल्ड लव स्टोरी में दिखाई देंगे।



Click it and Unblock the Notifications
