Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
मुंबई से लेकर दुबई तक आलीशान घरों की मालकिन हैं ऐश्वर्या, कमाई के मामले में पति अभिषेक से है बहुत आगे
Aishwarya Rai Bachchan Birthday:आज ऐश्वर्या राय अपना 50 वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। लेकिन खूबसूरती के मामले में वो आज भी यंग एक्ट्रेस को पीछे छोड़ देती हैं।
1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड और हॉलीवुड का एक जाना माना चेहरा हैं। भले ही ऐश्वर्या इतनी अब ज्यादा फिल्में नहीं कर रही हैं, लेकिन कमाई के मामले में वो आज भी बड़े-बड़े कलाकारों को पीछे छोड़ देती हैं। एश्वर्या की संपत्ति की बात करें तो उनका नेटवर्थ 826 करोड़ रुपए है।
वो एक फिल्म करने के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रुपए फीस लेती हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या ब्रांड एंडोर्समेंट से भी सालाना करोड़ों की कमाई करती हैं। ऐश्वर्या कि सालाना कमाई लगभग 15 करोड़ हैं। आइये आज ऐश्वर्या के बर्थ डे के मौके पर जानते हैं ऐश्वर्या कितनी धन संपति की मालकिन हैं।

दुबई में 16 करोड़ का विला
लिस्ट की शुरुआत होती है दुबई के सेंचुरी फॉल में आलीशान विला से, जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। यह प्रॉपर्टी शहर के बीच में है और जब इसे खरीदा गया था तब से लेकर अब तक इसकी कीमत तीन गुना हो चुकी है।
मुंबई में 21 करोड़ का अपार्टमेंट
इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन के पास मुंबई के बांद्रा इलाके में एक भव्य अपार्टमेंट है ,जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपए है। इस आलीशान अपार्टमेंट में 5 विशाल बेडरूम हैं और यह फ्रेंच विडोंज से सजा है। ये फ़्लैट Skylark Towers के 37वें फ़्लोर पर स्थित है। हालांकि, इस अपार्टमेंट में ऐश्वर्या अब रहती नहीं हैं। वो अपने पति के साथ उनके घर 'जलसा' में रहती हैं।
करोड़ों रुपये की लग्जरी कार
ऐश्वर्या राय के पास वैसे तो कई लग्ज़री गाड़ियां हैं, लेकिन उनकी फ़ेवरेट कार 'Bentley CGT' है,जो दुनिया की शानदार कारों में शामिल है।इस लग्ज़री कार की कीमत 3.65 करोड़ रुपये करीब है।इसके अलावा उनके पास एक Mercedes Benz S500 भी है जिसकी कीमत 2.35 करोड़ रुपए है।कारों के मामले में एश्वर्या के कलेक्शन में एकऔर लग्जरी कार है और वो है Audi 8L जिसकी कीमत 1.12 करोड़ रुपए है।
करोड़ो की ज्वेलरी
जूलरी और महंगी साड़ियों की बात करें तो उनके पास इसकी भी कमी नहीं है। ऐश्वर्या की जब अभिषेक से शादी हुई थी तो उन्होंने 75 लाख रुपए की सोना जड़ित साड़ी पहनी थी और उनकी शादी की अंगूठी लगभग 50 लाख रुपए की थी। जो कि 53-कैरेट सॉलिटेयर डायमंड कि बनी थी। इसके अलावा भी उनके पास कई बेशकीमती ज्वैलरी कलेक्शन है।
अभिषेक से कई गुना ज्यादा है ऐश्वर्या की नेट वर्थ
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि ऐश्वर्या राय की नेट वर्थ 100 मिलियन डॉलर है। इंडियन करेंसी के मुताबिक उनके पास 826 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। वहीं, अभिषेक बच्चन की नेट वर्थ 203 करोड़ रुपये बताई जाती है। ऐश्वर्या ना सिर्फ फिल्मों से बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
