Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
“पुष्पा” फेम अल्लू अर्जुन का लगा मैडम तुसाड वैक्स म्यूजियम में मोम का पुतला, जानिये ख़ास बात
'पुष्पा' के किरदार के रूप में बेहद लोकप्रिय हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं। विश्व प्रतिष्ठित मैडम तुसाड के वैक्स म्यूजियम में अभिनेता अल्लू अर्जुन की मोम की मूर्ति लगाई जा रही है। बकौल अल्लू बचपन में वे एकबार इस म्यूजियम को देखने गए थे और उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था की इस म्यूजियम में एक दिन उनकी मूर्ति भी लगेगी।

अल्लू अर्जुन की मूर्ति बन कर तैयार है और इसे देखने के लिए अल्लू अर्जुन दुबई स्थित म्यूजियम की यात्रा भी कर चुके हैं। मैडम तुसाड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूचना दी गयी है और इसके बाद से सोशल मीडिया पर यह ख़बर छा गयी है। आपको बता दें की पिछले 69 वर्षो में यह उपलब्धि हासिल करने वाले अल्लू अर्जुन देश के पहले तेलुगु अभिनेता हैं।

हालांकि अल्लू अर्जुन ने अपने मोम के पुतले को देख लिया है लेकिन ये पुतला आम दर्शकों के लिए इस साल के अंत तक ही उपलब्ध हो पायेगा। अपनी फिल्म पुष्पा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगो का दिल जितने वाले अल्लू अर्जुन को राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। मैडम तुसाड के म्यूजियम में लगने वाले इनके मोम के पुतले की वजह से इनकी लोकप्रियता और भी बढ़ जायेगी और इसका फायदा उनकी आने वाली फिल्म पुष्पा-2 को भी मिल सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications