Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Birthday Special: अनिल कपूर 69 की उम्र में भी कैसे दिखते हैं जवान? जानें क्या है उनकी फिटनेस का राज
Anil Kapoor Fitness Secret: बॉलिवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर 24 दिसंबर 2025 यानी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक छोटे से किरदार से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले अनिल कपूर का नाम आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार है। अनिल कपूर उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं, जो ज्यादा उम्र में भी अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। 69 की उम्र में अनिल कपूर पहले जैसे ही जवान और एक्टिव नजर आते हैं। फिटनेस के मामले में एक्टर आजकल के यंग एक्टर्स को टक्कर दे सकते हैं। उनके चेहरे और फिजीक को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। यहां तक कि कई लोगों का तो यह भी कहना है कि एक्टर अपने दामाद से भी ज्यादा जवान दिखाई देते हैं। ऐसे में लोग उनकी फिटनेस का राज जानना चाहते हैं कि वह इतनी उम्र के बाद भी कैसे इतने यंग दिखाई देते हैं। तो चलिए, जानते हैं क्या है अनिल कपूर का फिटनेस रूटीन -

अनिल कपूर का मॉर्निंग रूटीन
अनिल कपूर की दिनचर्या काफी ज्यादा हेल्दी है। वह सुबह जल्दी उठ जाते हैं और सुबह उठने के बाद वह योग और व्यायाम करते हैं। इससे उन्हें मानसिक शांति मिलती है। साथ ही, उनकी बॉडी भी एक्टिव होती रहती है।
2-3 घंटे जिम में बिताते हैं
सुबह जल्दी उठने के बाद अनिल कपूर दो से तीन घंटे जिम में बिताते हैं। अनिल कपूर के वर्कआउट में साइकिलिंग से लेकर जॉगिंग, मॉर्निंग वॉक और कार्डियो भी शामिल होता है। वे जिम में क्रंचेस, सिट-अप्स, फ्री वेट्स, चेयर स्क्वेट्स, पुश-अप्स और योग करते हैं। यह उनकी बॉडी को एक शेप देता है, जिससे उनका मोटापा नहीं बढ़ता है।
सुबह उठते ही खाते हैं केला
अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने डाइट चार्ट के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, 'मैं सुबह 6 बजे उठता हूं और सबसे पहले एक केला खाता हूं। यह मुझे पोटेशियम और आयरन के साथ कार्बोहाइड्रेट देता है। मैं दिन में पांच से छह बार खाता हूं। इसका मतलब मैं हर ढाई घंटे में कुछ ना कुछ जरूर खाता हूं। मैं अपने हर भोजन में कैलोरी की गिनती जरूर करता हूं।'
अनिल कपूर का डाइट प्लान
वर्कआउट के अलावा अनिल कपूर अपनी डाइट भी पूरा ध्यान रखते हैं। वह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं, जिसमें गोभी, सलाद और अंडे से बना सैंडविच खाते हैं। कभी-कभी वे सैंडविच की जगह ब्रेकफास्ट में ओट्स खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें, वह जंक फूड बिल्कुल भी नहीं खाते हैं। वह घर की बनी सब्जियां, दाल, रोटी आदि को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। अभिनेता चाय-कॉफी भी अवॉइड करते हैं।
खुद को रखते हैं हाइड्रेटेड
69 वर्ष की उम्र में खुद को यंग रखने के लिए वह हमेशा हाइड्रेटेड रहते हैं। वह अच्छी डाइट के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीते हैं, जिससे उनकी स्किन ग्लो करती है। साथ ही, वह यंग दिखाई देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
