Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
Rashmika Mandanna एक्टिंग ही नहीं पढ़ाई में भी रही हैं अव्वल, एनिमल एक्ट्रेस की डिग्री जान हिल जाएगा दिमाग
Rashmika Mandanna Education: अपनी क्यूट सी स्माइल से दिल जीतने का हुनर रखने वाली रश्मिका, दिमाग पढ़ने में भी महारत रखती हैं। साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अब रश्मिका मंदाना के ही चर्चे हैं। एनिमल की सफलता के बाद हर किसी के मुंह पर इन दिनों उनका ही नाम हैं। रश्मिका एक्टिंग की दुनिया में ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल रही हैं।
जी हां एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई के मामले में भी वह बॉलीवुड की कई बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस को मात देती हैं। आइए जानते हैं कि कितनी पढ़ी लिखी हैं रश्मिका मंदाना? यकीन मानिए डिग्री जानकर आपको यकीन ही नहीं होगा।

रश्मिका मंदाना की एजुकेशन
रश्मिका ने अपनी स्कूलिंग 'कुर्ग पब्लिक स्कूल' से की थी। वहीं एक अच्छी स्टूडेंट थी। इसके बाद एक्ट्रेस प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स करने के लिए मैसूर के 'इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स' में एडमिशन लिया था। अपना कॉलेज बेंगलुरु से किया था। उन्होंने 'एमएस रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स' में एडमिशन लिया था। यहां से उन्होंने साइकोलॉजी, जर्नलिज्म और अंग्रेजी साहित्य में डिग्री हासिल की थी।
कॉलेज के दिनों शुरु की मॉडलिंग
वहीं अपने कॉलेज के दौरान ही रश्मिका ने साल 2014 में क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस की प्रतियोगिता जीती थी। इसके बाद धीरे धीरे उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया नेम कदम रखा। वहीं आज की तारीख में उनका नाम इंडस्ट्री की महंगी एक्ट्रेसेस में शुमार है।
2016 से की फिल्मी करियर की शुरुआत
बता दें कि रश्मिका ने साल 2016 में आई कन्नड़ फिल्म Kirik Party से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिट रही और इसके बाद फिर कभी रश्मिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
सगाई के वजह से चर्चा में
रश्मिका मंदाना का नाम लंबे समय से साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है। कई बार दोनों को साथ में देखा भी किया गया है। वहीं, अब कपल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोटर्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अगले महीने यानी फरवरी में सगाई कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों स्टार्स की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं कि गई है।



Click it and Unblock the Notifications
