Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Birthday Special: एयर होस्टेस बनना चाहती थीं अंकिता लोखंडे, इस वजह से बदल दिया था अपनी असली नाम
Happy Birthday Ankita Lokhande: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज यानी 19 दिसंबर को अपना 41वां बर्थडे मना रही हैं। अंकिता का जन्म इंदौर के एक मराठी परिवार में 19 दिसंबर 1984 को हुआ था। अंकिता लोखंडे अपनी लग्जरी लाइफ और लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अंकिता लोखंडे ने पवित्र रिश्ता सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। आज वह टीवी इंडस्ट्री की बेहद ही सक्सेसफुल एक्ट्रेस मानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंकिता लोखंडे का असली नाम अंकिता नहीं है। आइए जानते हैं, अंकिता लोखंडे के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में -

अंकिता का असली नाम क्या है?
पवित्र रिश्ता सीरियल से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे का असली नाम अंकिता नहीं है, बल्कि उनका असली नाम तनुजा लोखंडे है। तमाम मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अंकिता ने टीवी सीरियल में आने से पहले ही अपना नाम बदलकर अपना नाम अंकिता रख लिया था। ऐसे में उन्होंने अपने निकनेम के साथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।
एयर होस्टेस बनना चाहती थी अंकिता
क्या आप जानते हैं अंकिता लोखंडे एक एक्ट्रेस बनने से पहले एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। जी हां, उन्होंने इंदौर में एयर होस्टेस बनने के लिए कोचिंग भी थी। इसी बीच इंदौर में एक टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन चल रहा था। वहां अंकिता ने ऑडिशन दिया और वह इसमें पास हो गईं। आपको बता दें कि साल 2004 में अंकिता मुंबई आईं और उन्होंने मॉडलिंग इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'बाली उमर को सलाम' सीरियल में काम किया। लेकिन यह सीरियल कभी भी ऑन एयर नहीं हो पाया।
पवित्र रिश्ता से मिली पहचान
साल 2009 में 'पवित्र रिश्ता' सीरियल में अंकिता ने 'अर्चना' का किरदार निभाया था। इस सीरियल में अंकिता के साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी लीड रोल में थे। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। ये सीरियल साल 2009 से साल 2014 तक टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। इस सीरियल ने अंकिता को टीवी की घर-घर में पहचान दिलाई।
मणिकर्णिका से किया बॉलीवुड में डेब्यू
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने मणिकर्णिका फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने कंगना रनौत के साथ काम किया था और यह फिल्म काफी ज्यादा लोकप्रिय रही थी। इसके बाद अंकिता ने बागी 3 में भी श्रद्धा कपूर के साथ काम किया। आपको बता दें, अंकिता लोखंडे जल्द ही बड़े पर्दे पर 'स्वतंत्र वीर सावरक'र फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए भी नजर आने वाली हैं।
साल 2021 में विक्की जैन से रचाई शादी
अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर 2021 को विक्की जैन से शादी कर ली। शादी से पहले दोनों ने 3 साल तक डेटिंग भी थी। इस शादी में टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए थे।
'बिग बॉस 17' में आईं नजर
अंकिता लोखंडे साल 2023 में सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आईं। इस शो में अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आई थीं। अंकिता और विक्की की जोड़ी को शो में काफी पसंद किया गया था। भले ही दोनों शो के विनर न बने हों, लेकिन इस जोड़ी ने खूब चर्चाएं बटोरी थी।



Click it and Unblock the Notifications
