Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, इंटरकास्ट शादी को लेकर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
Anurag Dobhal Controversy: बिग बॉस 17 के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल उर्फ यूट्यूबर UK07 राइडर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करने के बाद फिर से चर्चा में हैं। अनुराग डोभाल ने बीते दिन अपने यूट्यूब चैनल पर एक 2 घंटे से ऊपर का भावुक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह बुरी तरह रोते हुए दिखाई दिए और अपनी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल को लेकर भी अपना दर्द बयां किया है। वीडियो में अनुराग ने दावा किया है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव और पारिवारिक विवादों से जूझ रहे हैं। अनुराग ने यह भी कहा कि लगातार बढ़ते दबाव के कारण वह गहरे अवसाद में चले गए थे और उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश भी की।
कौन हैं अनुराग डोभाल?
उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले अनुराग डोभाल को इंटरनेट की दुनिया में UK07 Rider के नाम से जाना जाता है। वह भारत के लोकप्रिय मोटोव्लॉगर्स में गिने जाते हैं और अपने यूट्यूब चैनल पर बाइक राइडिंग, ट्रैवल व्लॉग और लग्जरी बाइक-कार से जुड़े वीडियो बनाते हैं। उनके चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर जुड़े हुए हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।, इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो चर्चा में हैं, जिसे उन्होंने अपनी आखिरी वीडियो बताते हुए साझा किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है। इसके बाद से उनके फैंस उनकी हालत को लेकर चिंता जता रहे हैं।
अनुराग डोभाल ने बयां किया अपना दर्द
वीडियो में अनुराग डोभाल काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह शायद उनका आखिरी वीडियो हो सकता है और इसके बाद वह सोशल मीडिया से गायब हो सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार पर मानसिक दबाव और परेशान करने के आरोप भी लगाए। अनुराग ने यह भी बताया कि जब वह सिर्फ 14 साल के थे, तब उन्हें ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा था। उस मुश्किल दौर में भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और साथ-साथ अपने करियर को बनाने के लिए लगातार मेहनत करते रहे।
माता-पिता पर लगाया आरोप
वीडियो में अनुराग डोभाल ने अपने माता-पिता को लेकर भी कई गंभीर बातें कहीं। जिसमें बताया कि उन्होंने हमेशा अपनी जरूरतों से पहले अपने माता-पिता की खुशियों और जरूरतों को महत्व दिया, लेकिन आखिर में उन्हें ही मानसिक तौर पर परेशान किया गया। अनुराग ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों को जो तस्वीर दिखाई देती है, वह पूरी तरह सच नहीं होती। बाहर से उनके माता-पिता भले ही सपोर्टिव नजर आते हों, लेकिन हकीकत इससे अलग है।

इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ था परिवार
अनुराग डोभाल ने वीडियो में अपनी शादी को लेकर भी कई बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रितिका पहले उनकी फैन थीं और करीब दो-तीन साल से उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज कर रही थीं। कुछ समय बाद अनुराग ने उनका मैसेज देखा और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती रिश्ते में बदल गई और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। अनुराग के मुताबिक, काफी समझाने के बाद उन्होंने अपने माता-पिता को शादी के लिए राजी किया था। लेकिन उनका दावा है कि शादी से ठीक पांच दिन पहले उनके माता-पिता ने समारोह में आने से इनकार कर दिया। बाद में उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे शादी में आएंगे भी तो खुश नजर नहीं आएंगे। इस पूरे घटनाक्रम ने अनुराग को काफी मानसिक रूप से प्रभावित किया।
डिप्रेशन से जूझ रहे अनुराग
वीडियो में अनुराग डोभाल ने कहा कि उनकी शादी के दौरान उनके माता-पिता मौजूद नहीं थे और शादी से जुड़ी लगभग सारी तैयारियां उन्होंने खुद ही संभाली थीं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह इस समय गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। अनुराग ने वीडियो में यह भी कहा कि उनकी मौत के जिम्मेदार
मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया होंगे। उन्होंने बताया कि वह काफी समय से डिप्रेशन महसूस कर रहे हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस स्थिति से बाहर कैसे निकला जाए। वीडियो में अनुराग ने कहा कि वह बेहद थके हुए और टूटे हुए महसूस कर रहे हैं। उनका यह भी कहना था कि पिछले 5 दिनों से उन्होंने खाना तक नहीं खाया है और वह मानसिक रूप से पूरी तरह परेशान हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि ये उनकी आखिरी वीडियो है इसके बाद शायद हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे।
पत्नी के नाम इमोशनल मैसेज
वीडियो में अनुराग डोभाल ने यह भी आरोप लगाया कि उनके परिवार ने उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि हालात इतने बिगड़ गए कि उनकी पत्नी भी उनसे दूर हो गईं। अनुराग के मुताबिक, कुछ लोगों के बहकावे में आकर उनकी पत्नी ने उन्हें छोड़ने का फैसला लिया। वीडियो में अनुराग भावुक होते हुए कहते हैं कि मेरे जाने के बाद, श्रेया, मम्मी, पापा बहुत सी चीजें कहेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं था। रितिका, कई लोग तुम्हें इन्फ्लुएंस करेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और सब तुम्हारे लिए किया।"
वीडियो में अनुराग आगे कहते हैं, "काश तुम मुझ पर भरोसा करती। काश तुम किसी और पर भरोसा न करती। काश तुम मेरे साथ खड़ी होती। तुम्हें कई ऐसे लोगों ने मैनिपुलेट किया जो सच में किसी के प्रति लॉयल नहीं थे। मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड तो लो और सच बोलो। मैं कभी भी आपको गलत साबित करने को नहीं सोचा था नहीं, लेकिन मेरे बाद प्लीज खड़े रहना और हमारी इज्जत के लिए लड़ना।"



Click it and Unblock the Notifications
