Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
B'day Special: कभी थे अच्छे दोस्त, अब नहीं मिलाते नजर...इस वजह से टूटी अर्जुन रामपाल की शाहरुख-ऋतिक से दोस्ती
Arjun Rampal Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन रामपाल आज अपना 53वां बर्थडे मना रहे हैं। अर्जुन न केवल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि बॉलीवुड में उनके स्टाइल के भी खूब चर्चे रहते हैं। एक वक्त था जब अर्जुन रामपाल, ऋतिक रोशन और शाहरुख खान के बेहद ही करीबी दोस्त थे। लेकिन कुछ कारणों की वजह से उनकी दोनों से दोस्ती टूट गई। अर्जुन रामपाल ने शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम और रा वन जैसी फिल्मों में काम किया था। लेकिन खबरें आती हैं कि साल 2012 के दौरान दोनों के बीच मतभेद हुआ और उनकी दोस्ती में दरार आ गई। आइए, जानते हैं अर्जुन रामपाल की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में।

शाहरुख ने दिलवाई 'ओम शांति ओम' फिल्म
बॉलीवुड में अर्जुन रामपाल बेहद ही चर्चित एक्टर रहे हैं। वह अक्सर ही ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन और गौरी खान की पार्टियों में नजर आते थे। इसी दौरान शाहरुख खान की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने उनकी कला को बखूबी पहचाना। आपको बता दें, इस दौरान फराह खान ओम शांति ओम फिल्म बनाने जा रही थी, जिसमें उन्होंने केके मेनन दीपिका के पति के रूप में फिल्म रोल दिया था। लेकिन शाहरुख को ऐसा लगता था कि केके मेनन दीपिका के पति के रूप में फिल्म में फिट नहीं बैठेंगे। वहीं, अर्जुन रामपाल एक बेहद ही स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्टर हैं, जो दीपिका के पति के किरदार में बिल्कुल ठीक बैठेंगे। इसलिए उन्होंने यह निश्चय किया कि वह फिल्म में अर्जुन रामपाल को दीपिका के पति के रूप में रोल देंगे। तब से ही शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल की दोस्ती बेहद ही सुर्खियों में रहने लगी और दोनों काफी अच्छे दोस्त भी बन गए।
इस वजह से टूटी शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल की दोस्ती
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब 2011 में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा डॉन 2 की शूटिंग कर रहे थे, तब ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी है। उनकी यही नजदीकियां शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही थी। वह उस समय काफी ज्यादा परेशान रहते थीं, जिसके बाद उन्होंने अपनी इस परेशानी को अर्जुन रामपाल की तत्कालीन पत्नी मेहर के साथ साझा किया। जब अर्जुन रामपाल की पत्नी ने उन्हें यह बात बताई और अर्जुन रामपाल से कहा गया कि वह अपने दोस्त शाहरुख खान को समझाएं कि वह प्रियंका चोपड़ा से अपनी नजदीकियों को कम कर दें। लेकिन जब अर्जुन रामपाल ने शाहरुख खान को यह बात समझने की कोशिश की तो शाहरुख खान काफी ज्यादा गुस्सा हो गए। तभी से खबरें आती है कि इसी समय से उन दोनों की दोस्ती खराब होना शुरू हो गई। दोनों के बीच मतभेद साल 2012 तक जारी रहा। जब अर्जुन के जन्मदिन के लिए आमंत्रित मेहमानों की सूची में शाहरुख खान का नाम नहीं दिखा, जबकि शाहरुख की पत्नी गौरी खान इस पार्टी के लिए मुख्य मेहमानों में शामिल थीं।

ऋतिक और अर्जुन की दोस्ती टूटने का कारण
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन रामपाल की दोस्ती बॉलीवुड के बड़े सितारों की पत्नियों के साथ ज्यादा रही है। अर्जुन रामपाल की दोस्ती ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन के साथ भी थी। दोनों की आपस में खूब बनती थी। माना जाता है कि ऋतिक रोशन को सुजैन और अर्जुन रामपाल का बेहद करीब रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। यह एक मुख्य वजह बताई जाती है कि ऋतिक रोशन और सूजन ने 2014 में तलाक ले लिया था। वहीं, अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया को भी अर्जुन और सुजैन की दोस्ती बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं थी, जिसके कारण 2018 में अर्जुन रामपाल का उनकी पत्नी के साथ तलाक हो गया था। फिलहाल अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स के साथ लिव इन में रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications