Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
वरमाला डालते ही अर्जुन ने सानिया चंडोक को लगाया गले, सचिन तेंदुलकर का ऐसा था रिएक्शन, वीडियो वायरल
Arjun Tendulkar and Saaniya Chandhok Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक शादी के बंधन में बंध गए हैं। अर्जुन ने सानिया चंडोक के साथ मुंबई में 5 मार्च को धूमधाम से शादी रचाई। इस शादी समारोह में देश के दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, क्रिकेट जगत के साथ सिनेमा जगत की हस्तियों ने शिरकत की। अब सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि अपने बेटे और बहू को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। वहीं, कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी अर्जुन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कपल को शादी की बधाई दी है।

अर्जुन की जयमाला देख भावुक हुए सचिन
सोशल मीडिया पर अर्जुन की शादी की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्जुन सानिया के गले में वरमाला डालते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं। वहीं, पीछे पिता सचिन तेंदुलकर खड़े होकर दोनों पर फूल बरसा हो रहे होते हैं। अपने बेटे को जीवन में नए सफर की शुरुआत करते देख सचिन की आंखें भर आईं। वायरल वीडियो में सचिन बेहद खुश और भावुक नजर आ रहे हैं। वहीं, सचिन के बगल में उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर खड़ी थीं। वे दोनों भी बेहद खुशी के साथ अर्जुन और सानिया पर फूलों की वर्षा कर रही थीं।
🚨 Arjun Tendulkar son of God Sachin Tendulkar married to his love of life Saaniya Chandhok.
— Rupesh Kumar (@drona_17) March 5, 2026
Wishing Arjun Tendulkar a lifetime of happiness as he begins this beautiful new chapter of life. 💍✨
May your journey together be filled with love, support, and countless joyful… pic.twitter.com/CW7zA06HO6
कई दिग्गज क्रिकेटर्स हुए शादी में शामिल
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में कई भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स शामिल हुए। इस समारोह में एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, सुनील गावस्कर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, आकाश चोपड़ा, यूसुफ पठान और इरफान पठान समेत तमाम क्रिकेटर्स को अर्जुन और सानिया की शादी में देखा गया।
मुंबई में हुई थी मेहंदी और संगीत सेरेमनी
अर्जुन और सानिया की शादी से पहले की रस्में इस हफ्ते की शुरुआत में शुरू हुई थीं। मुंबई में मेहंदी और संगीत फंक्शन समेत प्री-वेडिंग इवेंट हुए, जिसमें कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर शामिल हुए थे। आपको बता दें कि कपल ने अगस्त 2025 में एक निजी समारोह में सगाई की, जिसमें करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे। अर्जुन भी अपने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह क्रिकेटर हैं। वहीं, सानिया चंडोक मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। वह मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट सपा एंड स्टोर एलएलपी की डायरेक्टर और पार्टनर हैं।



Click it and Unblock the Notifications