Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Arjun Tendulkar Wedding Date: अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तारीख फाइनल, इस महीने में सानिया संग लेंगे सात फेरे
Arjun Tendulkar Wedding Date: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। जी हां, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अर्जुन अपनी मंगेतर सानिया चंदोक के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी की तारीख पक्की हो गई है। आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की पिछले साल अगस्त में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई हुई थी। अब चर्चा है कि इस साल मार्च में दोनों की शादी हो सकती है। आपको बता दें कि अर्जुन को हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जाएंट्स में ट्रेड किया गया है।

इस तारीख को होगी अर्जुन-सानिया की शादी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शादी की रस्में 3 मार्च से मुंबई में शुरू होने वाली हैं। अर्जुन और सानिया 5 मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे। आपको बता दें कि 4 मार्च को होली है। ऐसे में, पूरी दुनिया की निगाहें इस शादी पर होंगी। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह निजी समारोह होगा, जिसमें परिवार, रिश्तेदार, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत के चुनिंदा लोग ही शामिल रहेंगे।
सचिन ने की थी सगाई की पुष्टि
अर्जुन और सानिया की सगाई की खबर तब सामने आई, जब सचिन तेंदुलकर ने खुद रेडिट पर इसकी पुष्टि की थी। दरअसल, जब एक फैन ने पूछा कि क्या अर्जुन की सच में सगाई हो गई है, तो सचिन ने जवाब दिया, "हां, हो गई है और हम सब उसकी जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए बहुत उत्साहित हैं।"
कौन हैं सानिया चंदोक?
अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंदोक मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। उनका परिवार ग्रेविस ग्रुप चलाता है, जो कि भारत में फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एक बड़ा नाम है। घई परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का मालिक है। सानिया खुद भी एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं। उन्होंने लंदन स्कूल और इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली है। इसके अलावा, उन्होंने वर्ल्ड वाइड वेटरनरी सर्विस से वेटरनरी टेक्नीशियन का डिप्लोमा भी किया है। वह मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट सपा एंड स्टोर एलएलपी की डायरेक्टर और पार्टनर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया का तेंदुलकर परिवार से काफी समय से रिश्ता रहा है। सानिया और अर्जुन को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है।



Click it and Unblock the Notifications
