Latest Updates
-
Sawan Somwar 2026: कब है सावन का पहला सोमवार? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर महसूस होती है थकान? जानिए इसके पीछे की वजह -
National Film Awards 2026: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए विनर्स लिस्ट -
National Ice Cream Day 2026: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन? जानिए इतिहास और भारत में कैसे पहुंची आइसक्रीम -
बारिश के मौसम में नहीं खानी चाहिए ये दालें, वरना बढ़ सकती है पेट में गैस और अपच की परेशानी -
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की रथ यात्रा में जा रहे हैं? इन 7 मशहूर लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें -
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जानें स्पीड, रूट और कितना होगा किराया -
Relationship Tips: लाइफ पार्टनर से कभी न बोलें ये 5 बातें, वरना टूट सकता है आपका रिश्ता
जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को 'रामायण' के लिए कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे मिला भगवान 'राम' का रोल
Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। हाल ही में दिल्ली में फिल्म का पहला 'संकल्प समारोह' आयोजित किया गया, जहां कलाकारों ने मीडिया से बातचीत की और फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे अरुण गोविल ने टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें भगवान राम का किरदार कैसे मिला और उस सफर की शुरुआत कैसे हुई।

अरुण गोविल ने सुनाया 'रामायण' का यादगार अनुभव
संकल्प समारोह के दौरान अरुण गोविल ने बताया कि भगवान श्रीराम का किरदार उन्हें पहली बार में नहीं मिला था। उन्होंने मंच पर आते ही सभी का अभिवादन करते हुए "जय श्रीराम" कहा और बताया कि 'राम' केवल एक नाम नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और जीवन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की बातचीत में भी लोग अनजाने में 'राम-राम', 'हे राम' या 'अरे राम' जैसे शब्द बोलते हैं, जो इस नाम की महत्ता को दर्शाते हैं।
पहले ऑडिशन में नहीं हुआ था चयन
अरुण गोविल ने बताया कि उस समय वह रामानंद सागर के साथ धारावाहिक 'विक्रम और बेताल' में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि रामानंद सागर 'रामायण' बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने खुद इच्छा जताई कि वह भगवान श्रीराम का किरदार निभाना चाहते हैं। इसके बाद उनका ऑडिशन लिया गया, लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें इस भूमिका के लिए नहीं चुना गया।
रामानंद सागर ने दिया था दूसरा सुझाव
उन्होंने आगे बताया कि ऑडिशन के बाद रामानंद सागर ने उन्हें भरत या लक्ष्मण का किरदार निभाने का सुझाव दिया था। हालांकि, अरुण गोविल का कहना था कि उनकी इच्छा सिर्फ भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने की थी। उन्होंने विनम्रता से अपनी बात रखी और उसी फैसले पर कायम रहे।
कुछ महीनों बाद आया वह खास फोन
अरुण गोविल ने बताया कि करीब तीन-चार महीने बाद उन्हें रामानंद सागर का फोन आया। उन्होंने पंजाबी में कहा, "साडी सिलेक्शन कमेटी ने फैसला किया है कि तेरे वरगा राम सानूं नहीं मिला।" इसके बाद उन्हें भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने का अवसर मिला। अरुण गोविल ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य और यादगार पल था।
कब रिलीज होगी रामायण?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण, सनी देओल हनुमान और अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं।
रणबीर कपूर ने जताया सम्मान
समारोह के दौरान रणबीर कपूर ने अरुण गोविल की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अरुण गोविल ने वर्षों पहले जिस सादगी और गरिमा के साथ भगवान श्रीराम का किरदार निभाया, वह आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। रणबीर ने बताया कि बचपन से उन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' देखी है और अरुण गोविल की प्रस्तुति से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिली। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह अपने किरदार में उस भाव का थोड़ा-सा हिस्सा भी ला सके, तो वह खुद को सफल मानेंगे।



Click it and Unblock the Notifications