Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? असली मतलब जानकर होगी हैरानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
पति कुकू कोहली के निधन से टूटीं अरुणा ईरानी, अंतिम संस्कार से सामने आया भावुक कर देने वाला वीडियो
Kuku Kohli Funeral: हिंदी फिल्मों के जाने-माने फिल्ममेकर कुकू कोहली अब हमारे बीच नहीं हैं। 25 अगस्त की शाम 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। कुकू कोहली के जाने से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है। उनकी पत्नी और अभिनेत्री अरुणा ईरानी भी इस दुख से बुरी तरह टूट गई हैं। अंतिम संस्कार के दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेहद दुखी नजर आ रही हैं।

पति के जाने से गहरे दुख में अरुणा ईरानी
आज कुकू कोहली का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। पति को खोने के बाद अरुणा ईरानी बेहद दुखी हैं। अंतिम विदाई के दौरान उनकी हालत देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। उन्हें इस तरह टूटे हुए देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
कई सितारे कुकू कोहली को आखिरी विदाई देने पहुंचे
कुकू कोहली को अंतिम विदाई देने फिल्म जगत से कई लोग पहुंचे। अभिनेत्री कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल और ससुर शाम कौशल के साथ वहां पहुंचीं। इसके अलावा शरवरी वाघ और रोहित शेट्टी समेत कई सितारों ने भी कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दी।
इन फिल्मों के लिए याद किए जाएंगे कुकू कोहली
कुकू कोहली ने हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों का निर्देशन किया था। उनकी फिल्मों में 'ये दिल आशिकाना', 'वो तेरा नाम था', 'हकीकत' और 'अनाड़ी नंबर 1' शामिल हैं। फिल्म 'फूल और कांटे' के जरिए उन्होंने अजय देवगन को बॉलीवुड में मौका दिया था। निर्देशन के अलावा कुकू कोहली ने कुछ फिल्मों के निर्माण में भी काम किया था।
दो बार हुई थी कुकू कोहली की शादी
कुकू कोहली की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही है। उन्होंने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी रीता कोहली से हुई थी और दोनों की दो बेटियां हैं। इसके बाद 90 के दशक में उन्होंने अभिनेत्री अरुणा ईरानी से शादी की। अरुणा और कुकू की कोई संतान नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
