Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
Seema Haider Bhojpuri Song : सीमा हैदर पर बन रहे हैं भोजपुरी गानें, यूट्यूब पर हो रहे हैं खूब पॉपुलर
Seema Haider Bhojpuri Song: सीमा हैदर और सचिन मीना की प्रेम कहानी इन दिनों खूब चर्चा में है। जब से लोगों को सीमा हैदर और सचिन मीना की प्रेम कहानी के बारे में पता चला है, लोग उनकी प्रेम कहानी में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया और बॉलीवुड के गलियारो से होते हुए अब सीमा हैदर की लवस्टोरी भोजपुरी इंडस्ट्री में भी छा गई है।
सीमा हैदर और सचिन मीना की प्रेम कहानी को लगातार मिल सुर्खियों को देख भोजपुरी इंडस्ट्री ने दोनों की लवस्टोरी पर एक से बढ़कर एक गाने बना दिए है। ये गाने यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं। भोजपुरी गानों के बोल लोगों को खूब हंसा रहे हैं और लोगों का मनोरंजन भी कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से कुछ गाने तो Wynk Music जैसे ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। क्या आपने यह गाना सुना है?

'सीमा गदर 2 देखे अईली'
भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर अवधेश प्रेमी यादव ने तो सीमा और सचिन की कहानी की तुलना 'गदर 2' से ही कर डाली और उस पर गाना बना डाला और लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। 'सीमा गदर 2 देखे अईली' गाने में तो सीमा हैदर को गदर के सकीना और सचिन को तारासिंह से तुलना की गई है।
पाकिस्तानी भौजी चालीसा
सीमा हैदर को लेकर एक गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है कि 'पाकिस्तान से एक भउजी अइल बानी' इसको सिंगर ने 'पाकिस्तानी भौजी चालीसा' नाम दिया है। इस गाने के जरिए उन्होंने सीमा हैदर को पाकिस्तानी भउजी बताया है। इस गाने में उन्होंने दोनों की लव स्टोरी को भी बयां किया है।
नून रोटी खाएंगे, पाकिस्तान लौट के ना जाएंगे
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल के सुपरहिट गाने 'नून रोटी खाएंगे..' की तर्ज पर एक गाना 'नून रोटी खाएंगे, पाकिस्तान लौट के न जाएंगे' भी खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल का साफ मतलब है कि सीमा भारत में नमक रोटी खाकर जीवन गुजार लेंगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएंगी।
दुल्हन या जासूस
भोजपुरी सॉन्ग 'दुल्हन या जासूस' गाना भी काफी चर्चा में है. इस गाने को मशहूर सिंगर ओम प्रकाश दिवाना ने अपनी आवाज दी है. गाने के लिरिक्स इनकी प्रेम कहानी को बखूबी बयां कर रहे हैं। सिंगर धनपत राज ने भी 'सीमा हैदर सचिन पबजी चालीसा' गाने के सचिन और सीमा की लव स्टोरी को दुनिया के सामने रखा है। गाना सुनने के बाद समझ आता है कि कैसे पबजी के जरिए दोनों की मुलाकात हुई और इन्हें एक-दूजे से प्यार हो गया।
'बोलो सीमा जय श्रीराम'
सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और सचिन के प्रेम कहानी पर कई सारे गाने बन गए हैं। इन दिनें एक भोजपुरी में बना गाना वायरल हो रहा है। एक गाना - 'बोलो सीमा जय श्रीराम' काफी लोग पंसद कर रहे हैं। यह गाना 'बेस्ट भोजपुरी' यूट्यूब चैनल के द्वारा जारी किया गया है। इसका टाइटल- 'चार लइका के माई' दिया गया है। इस गाने को राजन रंगीला ने गाया है। इसका लिरिक्स सुमित गिरि ने लिखा है। केके राजू ने इसे संगीत दिया है। इसे बिहार की राजधानी पटना में रिकॉर्ड किया गया है। इस गाने को अभी तक 13 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।



Click it and Unblock the Notifications