Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Vicky Jain Networth: मालदीव में विला, महंगी कार और कई बिजनेस, Bigg Boss 17 के 'विक्की भैय्या' है काफी रईस
बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ एंट्री लेने के बाद से ही अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते में खटास आ गई है। इन दोनों के झगड़े खत्म होने के नाम ही नहीं ले रहे है। फैमिली वीक के दौरान दोनों की मां ने उन्हें समझाया था कि दोनों के बीच काफी लड़ाई हो रही है जो कि अच्छी नहीं हैं।
लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच अक्सर बहस हो जाती है। एक बार फिर दोनों के बीच लड़ाई हुई है। इसके बाद से सोशल मीडिया से लेकर टेलीविजन की दुनिया में इनका रिश्ता खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

अंकिता शो में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट भी हैं। हालांकि उनके पति विक्की को लेकर हमेशा बातें होती हैं कि वो काफी बड़े और नामी बिजनेसमैन हैं और उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। आइए विक्की जैन की नेट वर्थ, कार कलेक्शन, प्रॉपर्टी और कई चीजों के बारे में जानते हैं।
विक्की बिजनेसमैन हैं और करोड़ों के मालिक हैं। विक्की छत्तीसगढ़ के हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, विक्की ने MBA किया है। इसके बाद उन्होंने फैमिली बिजनेस ज्वॉइन किया। उनकी फैमिली का कोयले का बिजनेस है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 100 करोड़ के आसपास है। विक्की जैन महावीर इंस्पायर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट, हीरे, बिजली उत्पादन, वॉशरी संचालन और कोयला सहित कई क्षेत्रों में काम करती है।
स्पोर्ट्स टीम में भी इंवेस्ट
विक्की का स्पोर्ट्स में इंटरेस्ट है इसीलिए उन्होंने स्पोर्ट्स टीम में भी इंवेस्ट किया हुआ है। वो Box Cricket League टीम मुंबई टाइगर्स के को-ऑनर हैं।

मालदीव में भी है घर
विक्की ने मुंबई में 8 BHK प्रॉपर्टी में भी इंवेस्ट किया है. वो यहां पर पत्नी अंकिता के साथ रहते हैं। इस आलीशान घर को 2019 में बनाया गया। इसके अलावा, विक्की जैन ने अंकिता को मालदीव में 50 करोड़ रुपये का भव्य विला गिफ्ट किया है। बदले में, अंकिता ने विक्की को 8 करोड़ रुपये की एक प्राइवेट यॉट दी। इसके अलावा, विक्की जैन के पास बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में एक पुश्तैनी बंगला है, जो उनकी संपत्तियों का हिस्सा है।

विक्की के पास बेहतरीन कार
विक्की कार लवर हैं। उनके पास बेहतरीन कार कलेक्शन है, जिसमें एक लैंड क्रूज़र है, जिसकी कीमत 2.10 करोड़, और एक मर्सिडीज-बेंज वी220 डी है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ है।



Click it and Unblock the Notifications