Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Bigg Boss 17 की कंटेस्टेंट लिस्ट हो गई तैयार! कपल vs सिंगल थीम पर दिखेगा इन सितारों का जलवा
Bigg Boss 17 Contestants List : 'बिग बॉस ओटीटी 2'हाल ही में खत्म हुआ और यह काफी हिट रहा। वहीं बिग बॉस ओटीटी 2 के खत्म होने के बाद अब फैंस टीवी पर 'बिग बॉस 17' को लेकर एक्साइटेड हैं। हर कोई सीजन 17 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है और जानना चाहता है कि सलमान खान के इस शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट होंगे।
इस बार शो की थीम कपल vs सिंगल है, तो शो में चार जोड़े और पांच एकल प्रतियोगी शामिल होने की संभावना है। माना जा रहा है कि ये शो 30 सितंबर को शुरू होने वाला है। चलिए यहां जानते हैं बिग बॉस 17 में इस बार किन सेलेब्स के नजर आने की उम्मीद हैं।

फुकरा इंसान भी कर सकते हैं एंट्री
अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान बिग बॉस ओटीटी 2 के फर्स्ट रनर अप हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में ऐसी खबरें आई है कि मेकर्स से उनकी शो में एंट्री को लेकर बातचीत चल रही हैं।
ऐश्वर्या शर्मा का नाम है तय
ऐश्वर्या शर्मा 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आ रही हैं। एक एपिसोड के दौरान उन्हें खुद बिग बॉस ने सलमान खान का शो ऑफर किया था। अब कहा जा रहा है कि वह पहले से ही कंफर्म कंटेस्टेंट है।
जिया शंकर के नाम पर भी अटकलें
जिया शंकर बिग बॉस ओटीटी 2 का भी हिस्सा थीं। वह फिनाले से ठीक पहले बाहर हो गई थी। अभिषेक की तरह ही खबर थी कि जिया भी बिग बॉस 17 में एंट्री नहीं करेंगी। हालांकि, अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनसे भी बातचीत चल रही है।
मनीषा रानी बन सकती है बिग बॉस 17 का हिस्सा
मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 में काफी सुर्खियां बटोरी थीं और वे इस शो की सेकंड रनर अप रही थीं। वह शो की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट थीं। अपने एक इंटरव्यू में भी उन्होंने कहा था कि वह बिग बॉस 17 करना पसंद करेंगी। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह असल में इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।
इन कंटेस्टेंट की भी है नाम की चर्चा
ऐश्वर्या शर्मा के पति नील भट्ट के भी बिग बॉस 17 में नजर आने की संभावना है। खबरें हैं कि उनकी मेकर्स से बातचीत चल रही है। वहीं पंड्या स्टोर की एक्ट्रेस ऐलिस को भी कथित तौर पर शो के लिए फाइनल कर लिया गया है। कंवर ढिल्लों भी शो में एंट्री कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। इनके अलावा खतरों के खिलाड़ी 13 फेम अरिजित तनेजा, जिया मानिक, कनिका मान, सुनंदा शर्मा और अनुराग डोभार उर्फ UK 07 Rider भी बिग बॉस 17 का हिस्सा बन सकते हैं।
इन तीन नामों पर लगी मुहर
बिग बॉस' के लिए तीन नाम कन्फर्म हो गए हैं। इनमे पहला नाम एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों का है। दोनों सीरियल 'पांड्या स्टोर' में काम कर चुके हैं। इसकेअलावा तीसरा नाम समर्थ जुरल का सामने आया है। समर्थ, 'मैत्री' सीरियल में हर्ष का किरदार निभा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications