Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Bigg Boss 17: सीमा हैदर को मिला सलमान खान के शो का ऑफर, जानिए सचिन संग घर में एंट्री करेंगी या नहीं?
Bigg Boss 17 : सलमान खान का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का हर सीजन अपने कंटेस्टेंट की वजह से विवादों में घिरा रहता है। अब कुछ समय से अपकमिंग सीजन 'बिग बॉस 17' को लेकर काफी चर्चा बनी हुई हैं। ऐसे में शो के लिए नए कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू हो चुकी है।
वैसे, बिग बॉस में दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए हर बार ऐसे कंटेस्टेंट्स चुने जाते हैं जिनका विवादों से नाता रहा हो। वहीं, हाल ही में खबर आई है कि बिग बॉस नए सीजन के लिए पाकिस्तान से भारत का रुख करने वाली सीमा हैदर को अप्रोच किया गया है।

मिला दो शो का हिस्सा बनने का ऑफर
सीमा हैदर को मीडिया ट्रायल ने रातोंरात सेलिब्रेटी बना दिया।
इसी बीच अब खबर आई है कि उन्हें सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' के अलावा सीमा को 'द कपिल शर्मा शो' में भी शामिल होने के लिए ऑफर दिया गया है।
ऑफर मिलने पर क्या कहा सीमा ने
ऐसी खबरें सामने आने के बाद सीमा की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। सीमा का एक वीडियो आया है, जिसमें वह बता रही हैं कि उन्हें इन दोनों शोज के ऑफर्स मिले हैं। हालांकि, सीमा का कहना है कि फिलहाल वह किसी भी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। अगर भविष्य में वह कभी इन शोज के लिए तैयार होंगी तो अपना वो इरादा भी जरूर शेयर करेंगी।
भुना रहे हैं सीमा की पॉपुलैरिटी
गौरतलब है कि अपने प्यार के लिए पाकिस्तान से भारत पहुंची सीमा को देश का बच्चा-बच्चा जानता है। हर प्रकार की मीडिया में लोग सिर्फ सीमा हैदर की ही बात कर रहे हैं। सीमा के लिए लोगों का प्यार और पॉपुलैरिटी देखते हुए उन पर फिल्म तैयार हो रही है। यहां तक कि कई राजनीतिक पार्टियों ने भी सीमा के सामने अपनी पार्टी में शामिल होने का भी प्रस्ताव दिया है।



Click it and Unblock the Notifications
