Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Bigg Boss 17 Winner 2024: 60 रुपये थी पहली कमाई अब हैं करोड़ों के मालिक, ये है मुन्नवर फारुकी की नेटवर्थ
Bigg Boss 17 Winner 2024: बिग बॉस 17 का ताज शो के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट रहे मुनव्वर फारूकी के नाम हुआ है। मुनव्वर को ट्रॉफी के साथ ही शो जीतने पर 50 लाख रुपए की प्राइज मनी और गाड़ी इनाम के तौर पर मिली हैं। आज लाखों में खेलने वाले मुनव्वर का बचपन काफी गरीबी में गुजरा है।
शो पर कई बार उन्हें इस बात का जिक्र करते हुए देखा गया है। एक समय पर पाई -पाई के लिए मोहताज मुनव्वर आज अपनी मेहनत के बूते पर करोड़ो के मालिक हैं। आइए जानते हैं कैसे गुमनामी की जिंदगी से मुनव्वर इतनी बुलंदी पर पहुंचे?

60 रूपए थी पहली कमाई
14 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। मुनव्वर ने खुद ये बात बताई थी कि कर्ज की वजह से उनकी मां से सुसाइड कर लिया था। इसके बाद उनका परिवार गुजरात से मुंबई शिफ्ट हो गया। मुंबई आकर मुनव्वर ने एक बर्तन की दुकान पर काम करना शुरू कर दिया, जिसके लिए उन्हें 60 रुपये दिहाड़ी मिलती थी। वह इस नौकरी से काफी खुश थे। वहीं 60 रुपये से करोड़ों तक का सफर मुनव्वर के लिए आसान नहीं रहा। काम की वजह उन्हें बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। सालों की मेहनत और लगन की वजह से आज उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
छूट गई थी मुनव्वर फारूकी की पढ़ाई
मुनव्वर फारूकी ने छठी क्लास में पढ़ाई छोड़ दी थी। मां के गुजरने के बाद उन्होंने गिफ्ट शॉप पर नौकरी की और यहां उन्हें 800 रुपये महीने तनख्वा मिला करती थी। वह इस नौकरी को छोड़कर मुंबई आ गए और 60 रुपये दिन का कमाने लगे। इस तरह वह 800 से 1800 रुपये महीने का कमाने लगे। फिर दोबारा उन्होंने अपने बलबूते पर पढ़ाई भी शुरू की। मुनव्वर ने 2017 में ओपन माइक में स्टैंड-अप कॉमेडी करने लगे।
करोड़ों में हैं मुनव्वर की नेटवर्थ
आज मुनव्वर करोड़ों में खेलते हैं। उनके नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, मुनव्वर 10 करोड़ रुपये के मालिक हैं। वह एक शो के लिए 3-4 लाख रुपये चार्ज करते हैं। अपने यूट्यूब चैनल से मुनव्वर हर महीने 8 लाख रुपये कमाते हैं। वहीं मुनव्वर अपने हर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 15 लाख चार्ज करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications