Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Bigg Boss 19 Grand Finale: कब और कहां देखें 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले? विनर को मिलेगी इतनी प्राइज मनी
Bigg Boss 19 Grand Finale: 'बिग बॉस 19' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। महीनों के टास्क, लड़ाई-झगड़े, दोस्ती और कंट्रोवर्सी के बाद, ग्रैंड फिनाले में सलमान खान इस सीजन के विनर का एलान करेंगे। ऐसे में, फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि बिग बॉस 19 का विनर कौन होगा और किसके सिर पर बिग बॉस 19 का ताज सजेगा। आपको बता दें कि आपको बता दें कि 'बिग बॉस 19' 24 अगस्त, 2025 को JioHotstar और Colors TV पर प्रीमियर हुआ था। शुरुआत में इसमें 18 कंटेस्टेंट थे। अब बिग बॉस के 5 फाइनलिस्ट अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तानिया मित्तल, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे हैं। ऐसे में आज तय होगा कि बिग बॉस 19 का विनर कौन बनेगा और किसे बिग बॉस 19 की ट्रॉफी मिलेगी। आइए, जानते हैं कि आप बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले कब और कहां देख सकते हैं और विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी।

कहां देख सकते हैं ग्रैंड फिनाले?
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 7 दिसंबर 2025 को है। अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म का यूज करते हैं, तो आप ग्रैंड फिनाले JioCinema या Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ग्रैंड फिनाले का लाइव टेलीकास्ट 9 बजे से शुरू हो जाएगा। वहीं, टेलीविजन दर्शक इसका लाइव टेलीकास्ट कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे से देख पाएंगे।
कौन हैं बिग बॉस 19 के टॉप 5 कंटेस्टेंट?
मालती चाहर के बाहर होने के बाद शो में 5 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। बिग बॉस 19 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल हैं। ग्रैंड फिनाले में इन पांचों कंटेस्टेंट्स के बीच में तगड़ा मुकाबला होगा।
फाइनल टास्क होने की उम्मीद
ग्रैंड फिनाले एपिसोड में विनर अनाउंस होने से पहले कई परफॉर्मेंस और फाइनल टास्क होने की उम्मीद है। मेकर्स ने हाल ही में 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी दिखाई है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
कितनी मिलेगी प्राइस मनी?
वैसे तो मेकर्स ने अभी बिग बॉस 19 विनर की प्राइज मनी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन पिछले सालों की विनर प्राइज मनी लगभग 50-55 लाख रुपये थी। साथ में, विजेता को विनर ट्रॉफी भी दी जाती थी। ऐसे में, फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल भी विनर को ऐसा ही प्राइस मनी दी जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
