Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Bigg Boss 19: ग्रैंड फिनाले से पहले लीक हुआ विनर का नाम, जानें क्या कहते हैं लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड
Bigg Boss 19 Winner Name Leaked: सलमान खान का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है। ऐसे में, दर्शकों की धड़कनें तेज हो चुकी हैं कि इस बार बिग बॉस 19 का विनर कौन बनेगा? शो को टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं, जिसमें गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अरमान मलिक, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के नाम शामिल हैं। पूरे सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त टकराव, तकरार, दोस्ती और गेम चेंजिंग मोमेंट्स देखने को मिले। लेकिन फिनाले से पहले एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जी हां, फिनाले से पहले ही बिग बॉस 19 के विजेता का नाम सामने आ चुका है।

विकिपीडिया ने गौरव खन्ना को 'बिग बॉस 19' का विनर घोषित किया
दरअसल, सोशल मीडिया पर अचानक एक स्क्रीनशॉट वायरल होने लगा जिसमें बिग बॉस 19 के विकिपीडिया पेज पर गौरव खन्ना को विनर बताया गया है। स्क्रीनशॉट में फरहान भट्ट को सीजन की पहली रनर-अप और प्रणित मोरे को सेकंड रनर अप दिखाया गया है। उसके बाद अमाल मालिक और तान्या मित्तल का नाम था। लेकिन अब यह विकिपीडिया पेज अपडेट कर दिया गया है, क्योंकि अब ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। हैरानी कि बात यह है कि फिनाले से पहले ही विकिपीडिया ने विनर का नाम लीक कर दिया। ऐसे में, सवाल उठने लगे हैं कि क्या बिग बॉस 19 फिक्स था और मेकर्स ने पहले ही विनर तय कर लिया है? क्या वोटिंग सिर्फ एक दिखावा है? विकिपीडिया अपडेट की खबर ने बिग बॉस के दर्शकों में गजब की हलचल मचा दी है।
क्या कहता है ऑनलाइन वोटिंग ट्रेंड?
गौरव खन्ना शो के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उन्होंने पूरे सीजन में एक शांत, संतुलित और स्मार्ट खिलाड़ी रहे हैं। वे घर के अंदर न लड़ाइयों में ज़्यादा पड़े, न किसी बड़ी कंट्रोवर्सी में और हर टास्क में अपनी स्ट्रैटजी से बढ़त बनाई। इसीलिए फैंस काफी समय से उनकी जीत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लेकिन वोटिंग ट्रेंड फिलहाल तो कुछ और कह रहे हैं। टॉप 5 की लिस्ट में नंबर वन पर गौरव खन्ना का नाम नहीं आ रहा है। बल्कि प्रणित मोरे लीड कर रहे हैं और गौरव खन्ना दूसरे नंबर पर हैं।
वायरल वीडियो में तहलका भाई का बड़ा दावा
इसी बीच बिग बॉस 17 के चर्चित कंटेस्टेंट तहलका भाई उर्फ सनी आर्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तहलका भाई दावा करते नजर आ रहे हैं कि बिग बॉस 19 के मेकर्स गौरव खन्ना को विनर नहीं बनने देंगे। उन्होंने वीडियो में कहा कि, "चैनल गौरव को विनर नहीं बनने देगा... किसी और को जिताने की तैयारी चल रही है।"
इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक तरफ विकिपीडिया का अपडेट और दूसरी तरफ तहलका भाई का दाव, दर्शक अब असली नतीजे का इंतजार और भी बेसब्री से कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
