Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
'बिग बॉस 9' फेम रूपल त्यागी ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, लाल लहंगे में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस
Roopal Tyagi Wedding Photos: 'बिग बॉस 9' कंटेस्टेंट और 'सपने सुहाने लड़कपन के' सीरियल से मशहूर हुई एक्ट्रेस रूपल त्यागी आज शादी के बंधन में बन गई है। जी हां, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज के साथ सात फेरे ले लिए हैं। इंस्टाग्राम पर रूपल ने अपनी शादी की बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वे लाल सुर्ख रंग के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि शादी से ठीक 2 हफ्ते पहले ही उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। अब सोशल मीडिया पर रूपल और नोमिश की वेडिंग फोटोज खूब वायरल हो रही हैं और लोग इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज
रूपल त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ब्राइडल लुक में फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने एक नहीं बल्कि कई फोटोज अपलोड की हैं। इनमें रूपल ने लाल सुर्ख रंग का लहंगा पहना हुआ है और इसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी कैरी की हुई है, जो उनके लुक को एन्हांस कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ब्राइडल लुक के साथ ओपन हेयर रखे हैं, जो उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। कुल मिलाकर वह शादी के जोड़े में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
बॉयफ्रेंड ने 2 हफ्ते पहले किया था प्रपोज
आपको बता दें कि रूपल और नोमिश एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। अब उन्होंने शादी करने की ठानी और उनके लॉन्ग टर्म रहे बॉयफ्रेंड ने उन्हें शादी से 2 महीने पहले बड़े ही फिल्मी अंदाज में प्रपोज भी किया था। इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर रूपल ने खुद शेयर की थी, जो काफी ज्यादा वायरल भी हुई थी।
बिग बॉस 9 में आ चुकी हैं नजर
रूपल एक समय टीवी इंडस्ट्री में काफी फेमस थीं। उन्होंने सपने सुहाने लड़कपन सीरियल में मैन कैरक्टर का रोल अदा किया था, जिसके बाद वह बहुत ज्यादा पॉपुलर हुईं। इसके बाद उन्होंने सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 9 में भी हिस्सा लिया। यहां से भी उन्होंने खूब सुर्खियां किया बटोरी थीं।



Click it and Unblock the Notifications