Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
सलमान खान से नागार्जुन तक...‘बिग बॉस’ से कितनी मोटी कमाई करते हैं ये होस्ट्स? फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
Bigg Boss Hosts Salary: 'बिग बॉस' में सबसे ज्यादा चर्चा अक्सर घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स और उनके विवादों की होती है। इसके बावजूद शो के होस्ट की भूमिका भी काफी अहम रहती है। वीकेंड के एपिसोड में होस्ट कंटेस्टेंट्स से बात करते हैं, विवादों पर अपनी राय रखते हैं और पूरे शो को आगे बढ़ाते हैं। यही वजह है कि अलग-अलग भाषाओं वाले 'बिग बॉस' को होस्ट करने के लिए मेकर्स बड़े सितारों पर दांव लगाते हैं। इस साल भी 'बिग बॉस' के नए सीजन कई भाषाओं में दर्शकों के बीच लौट चुके हैं। हिंदी में 'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है, जिसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और यह Colors TV के साथ JioHotstar पर उपलब्ध है। इसी दिन तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के नए सीजन भी शुरू हुए। वहीं 'बिग बॉस बंगला' करीब 10 साल बाद वापसी करते हुए 30 अगस्त से Star Jalsha और JioHotstar पर शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर इन दिनों बिग बॉस के होस्ट्स की फीस को लेकर काफी चर्चा हो रही है। आइए, जानते हैं कि सलमान खान से लेकर सौरव गांगुली तक अपने शो के लिए कौन कितनी फीस ले रहा है -

सलमान खान
सलमान खान 'बिग बॉस 20' में भी होस्ट के तौर पर लौटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें एक पूरे सीजन के लिए करीब 125 करोड़ रुपये की फीस मिलती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि वीकेंड के एपिसोड्स के लिए उनकी फीस अलग से कई करोड़ रुपये तक हो सकती है।
विजय सेतुपति
तमिल 'बिग बॉस' में कमल हासन के बाद विजय सेतुपति ने होस्ट की जिम्मेदारी संभाली। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय सेतुपति को 'बिग बॉस तमिल' के एक सीजन के लिए करीब 75 से 80 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।
नागार्जुन
तेलुगु 'बिग बॉस' की मेजबानी लंबे समय से सुपरस्टार नागार्जुन के हाथों में रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नागार्जुन एक सीजन के लिए करीब 35 से 40 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं।
मोहनलाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहनलाल को 'बिग बॉस मलयालम' की मेजबानी के लिए करीब 30 करोड़ रुपये की फीस मिली है। शो में उनका अंदाज कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत और मनोरंजन दोनों को साथ लेकर चलता है।
किच्चा सुदीप
कन्नड़ 'बिग बॉस' के साथ किच्चा सुदीप का रिश्ता भी काफी पुराना रहा है। शो के दौरान कंटेस्टेंट्स के साथ उनका सीधा और बेबाक अंदाज कर्नाटक के दर्शकों को पसंद आता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किच्चा सुदीप को शो की मेजबानी के लिए करीब 20 करोड़ रुपये मिलते हैं।
सौरव गांगुली
'बिग बॉस' के बंगाली वर्जन से पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का नाम जुड़ना भी काफी चर्चा में रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरव गांगुली ने शो के साथ करीब चार साल की डील साइन की है। इस पूरे कॉन्ट्रैक्ट की रकम लगभग 125 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
नोट: 'बिग बॉस' के इन होस्ट्स की फीस से जुड़े आंकड़े अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स और खबरों में सामने आए हैं। हालांकि, संबंधित सेलिब्रिटीज या शो के निर्माताओं की ओर से इन रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।



Click it and Unblock the Notifications
