Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Elvish Yadav Net Worth: एल्विश यादव के पास है करोड़ों का बंगला और लग्जरी कारें, जानें यूट्यूबर की कमाई
bigg boss ott elvish yadav net worth 2023 : रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' अपनी शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है। अब इस शो का फिनाले भी नजदीक आ गया है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले 14 अगस्त को होने वाला है। इस शो के पॉपुलर कंटस्टेंट में से एक एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने जब से शो में वाइल्डकार्ड एंट्री की है, तब से ही चर्चा में छाए हुए हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि यूट्यूबर एल्विश यादव करोड़ों के मालिक है। वो करोड़ों के बंगलों में आलीशान लाइफ जीने के साथ ही लग्जरी कार के शौकीन हैं। यहां हम आपको यूट्यूबर एल्विश यादव के रिलेशनशिप, नेट वर्थ और कार कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

Elvish Yadav की मंथली कमाई करीब 10- 15 लाख रुपये है और उनका नेटवर्थ करीब 2-3 करोड़ रुपये है। बताते चलें कि Youtube पर उनके दो चैनल्स हैं, जिनसे वे वे कमाई करते हैं. Elvish Yadav के पास बेहतरीन कार कलेक्शन भी है, जिन्हें वे अक्सर अपने पोस्ट या वीडियो में दिखाते हुए नजर आते हैं।
एल्विश यादव की फैमिली
14 सितंबर 1997 को गुरुग्राम में एक हिंदू परिवार में जन्मे Elvish Yadav के पिता का नाम राम अवतार सिंह यादव है, जो एक कॉलेज में लेक्चरर हैं। वहीं, उनकी मां सुषमा यादव एक हाउसवाइफ हैं। एल्विश की एक बड़ी बहन कोमल यादव हैं, जो शादीशुदा हैं।
4 मंजिला आलीशान घर में रहती हैं
आज तक' की एक रिपोर्ट में यूट्यूबर के मैनेजर के हवाले से कहा गया है कि एल्विश ने गुड़गांव के वजीराबाद में कुछ समय पहले ही एक 4 मंजिला आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत 12 से 14 करोड़ रुपए है।
Elvish Yadav का कार कलेक्शन
Elvish Yadav के पास खुद की कई कार मौजूद हैं, जिनमें Porsche 718 Boxster, Hyundai Verna और टोयोटा फॉर्चूनर के नाम शामिल है। 1.75 करोड़ की पोर्श 718 बॉक्सस्टर, 12 से 19 लाख की हुंडई वर्ना और 50 से 54 लाख तक की कीमत वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर है। उनके पास रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक भी है।
एल्विश यादव के यूट्यूब चैनल
एल्विश यादव के दो यूट्यूब चैनल हैं, जिनमें से 'एल्विश यादव व्लॉग्स' पर 4.77 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वहीं, दूसरे चैनल 'एल्विश यादव' पर स्टोरी लिखे जाने तक 10.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जो लगातार बढ़ रहे हैं। जो उनकी पॉपुलैरिटी को बयां करने के लिए काफी है। पहले चैनल पर वह अपने डेली लाइफ से जुड़े छोटे-छोटे व्लॉग्स शेयर करते हैं। जबकि दूसरा वह है जहां वह अपनी शॉर्ट फिल्में और रोस्ट वीडियोज अपलोड करते हैं। वह 'systumm_clothing' नाम से एक क्लोथिंग ब्रांड के मालिक भी हैं।
एल्विश यादव की यूट्यूब पर है तगड़ी फैन फॉलोइंग
एल्विश यादव एक होनहार स्टूडेंट थे, जो हमेशा से एक सरकारी नौकरी चाहते थे। उन्होंने 'हंसराज कॉलेज' से बीकॉम किया है। हालांकि, अपने दोस्तों के साथ एक ही अपार्टमेंट में रहते हुए और फेमस यूट्यूबर्स आशीष चंचलानी व अमित भड़ाना को अपना आइडल मानते हुए 2016 में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी और देखते ही देखते उनके कंटेंट को खूब पसंद किया जाने लगा और अब वह यूट्यूबर्स की दुनिया के जाने-माने चेहरा हैं।
एल्विश यादव एनजीओ भी चलाते है
सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के साथ-साथ सोशल सर्विसेज में काफी एक्टिव है। वह 'एल्विश यादव फाउंडेशन' के नाम से एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के मालिक हैं। इस संगठन के माध्यम से वह वंचित बच्चों की शिक्षा में मदद करते हैं और जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन प्रदान करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
