Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम
Madhu Malhotra Death: 90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने 13 मार्च को 71 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और कई लोगों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। हालांकि, उनकी मौत की सटीक वजह सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण उनका निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार 14 मार्च को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। आपको बता दें कि मधु मल्होत्रा ने अपने करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया और खासतौर पर सुभाष घाई की फिल्म हीरो के मशहूर गीत 'लंबी जुदाई' से उन्हें खास पहचान मिली थी। मधु के निधन की खबर मिलते ही सुभाष घई समेत कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें श्रद्धांजली दी है।
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
अभिनेत्री मधु मल्होत्रा ने अपने फिल्मी करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया था और 90 के दशक में वह इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा मानी जाती थीं। उन्होंने कई फिल्मों में फिल्मों में छोटे से बड़े कई यादगार किरदार निभाए, जिनसे उन्हें पहचान मिली। साल 1983 में रिलीज हुई सुभाष घाई की सुपरहिट फिल्म हीरो में वह मशहूर गीत लंबी जुदाई पर लिप-सिंक करती नजर आई थीं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा, 1982 में आई फिल्म सत्ते पे सत्ता में भी उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उस समय वह कई फिल्मों में नजर आती थीं और दर्शकों के बीच उनकी अलग पहचान बन गई।
इस गाने से मिली खास पहचान
अभिनेत्री मधु मल्होत्रा ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म हीरो के एक मशहूर गीत से मिली। साल 1983 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घाई ने किया था। फिल्म के कई गाने जैसे तू मेरा जानू है, प्यार करने वाले कभी डरते नहीं और डिंग डॉन्ग ओ बेबी उस दौर में काफी लोकप्रिय हुए थे। वहीं, फिल्म का दर्दभरा गीत लंबी जुदाई आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इस गीत को मशहूर पाकिस्तानी लोक गायिका रेशमा ने अपनी आवाज दी थी। गाने की भावनात्मक धुन और बोल की वजह से यह गाना आज भी याद किया जाता है और इसी गीत से मधु मल्होत्रा को खास पहचान मिली।

सुभाष घई ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मधु के निधन पर सुभाष घई ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक विनम्र महिला थीं। सुभाष घई ने बताया था कि उन्होंने उन्हें लंबी जुदाई में कास्ट क्यों किया था। उनके मुताबिक, उन्हें एक ऐसी नॉर्थ इंडियन एक्ट्रेस की तलाश थी जिसकी आंखों में अलग चमक हो और जो स्क्रीन पर भावनाओं को प्रभावशाली तरीके से दिखा सके। इसीलिए उन्होंने मधु को कास्ट किया और गाना अमर हो गया।



Click it and Unblock the Notifications