Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत
मशहूर एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन, इस एक्टर ने किया शादी से इनकार तो ताउम्र रहीं अकेली
Sulakshana Pandit Death: हिंदी सिनेमा और संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का गुरुवार 6 नवंबर की देर रात को निधन हो गया। उन्होंने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सुलक्षणा पंडित के भाई व संगीतकार ललित पंडित ने उनके निधन की खबर को कंफर्म किया है। ललित पंडित ने मिड-डे के साथ बातचीत के दौरान बताया कि उनकी बहन गुरुवार (6 नवंबर) को शाम करीब 8 बजे चल बसीं। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। उनका अंतिम संस्कार 7 नवंबर दोपहर 12 बजे किया जाएगा। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इस खबर के आने के बाद लोग फिल्म जगत और सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

संगीत परिवार से ताल्लुक रखती थीं सुलक्षणा पंडित
सुलक्षणा पंडित का जन्म 1954 में एक प्रतिष्ठित संगीत परिवार में हुआ था। उनके चाचा महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज थे। उनकी तीन बहनें और तीन भाई हैं, जिनमें भाई जतीन-ललित की जोड़ी बॉलीवुड के मशहूर संगीतकारों में गिनी जाती है। सुलक्षणा ने सिर्फ 9 वर्ष की उम्र से संगीत की दुनिया में कदम रखा और 1967 में प्लेबैक सिंगिंग शुरू की। वह 1967 की फिल्म 'तकदीर' में लता मंगेशकर के साथ 'सात समंदर पार से' गाने से मशहूर हुईं। 1975 में फिल्म 'संकल्प' में गीत 'तू ही सागर है तू ही किनारा' के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवार्ड मिला।
सुलक्षणा पंडित के लोकप्रिय गीत
सुलक्षणा ने बेचारा दिल क्या करे, तू जो मेरे सुर में, जिसके लिए सब छोड़ा, पप्पा जल्दी आ जाना, माना तेरी नजर में, जब याद आती होगी मेरी, अपनी बाहों का हार दे जैसे कई यादगार गानों में अपनी आवाज दी। उनका आखिरी गीत फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' का 'सागर किनारे ही दो दिल' था।
अभिनय में भी कमाया नाम
गायकी के साथ-साथ सुलक्षणा ने अभिनय के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया। उन्होंने 1975 में फिल्म उलझन से एक एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 1976 की 'संकोच' जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा, उन्होंने हेरा फेरी', 'वक्त की दीवार', 'अपनापन' और 'खानदान' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने संजीव कुमार, राजेश खन्ना, जितेंद्र, विनोद खन्ना, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया।

संजीव कुमार की वजह से ताउम्र रहीं अविवाहित
सुलक्षणा पंडित अपनी अधूरी मोहब्बत को लेकर काफी चर्चा में काफी रही थीं। कहा जाता है कि सुलक्षणा अभिनेता संजीव कुमार से बेपनाह इश्क करने लगी थीं और शादी करना चाहती थीं। लेकिन संजीव कुमार ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया क्योंकि वे किसी और से प्यार करते थे। यही अधूर प्यार सुलक्षणा के जीवन का सबसे बड़ा दुःख बन गया। कहते हैं कि उनके दिल को इस कदर चोट पहुंची कि उन्होंने कभी शादी न करने का फैसला किया और अपना जीवन अकेलेपन में बिताया। यह एक अजब संयोग ही है कि 6 नवंबर को संजीव कुमार की डेथ एनिवर्सरी होती है और इसी दिन 6 नवंबर को सुलक्षणा ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।



Click it and Unblock the Notifications