Latest Updates
-
Hotel Style Rich Paneer Butter Masala Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और लाजवाब स्वाद -
प्रेग्नेंसी में थायराइड लेवल कितना होना चाहिए? जानिए थायराइड कंट्रोल करने के आसान तरीके -
घर पर रखे सूखे नारियल से ऐसे बनाएं 100% शुद्ध नारियल तेल, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड -
Street Style Aloo Tikki Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी और कुरकुरी चाट -
Vastu Tips: घर में 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर बदल सकती है आपकी किस्मत; जानें लगाने की सही दिशा और लाभ -
सनटैन कम करने के लिए बेसन में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, मिनटों में मिलेगी साफ और निखरी त्वचा -
Belly Fat Loss Tips: बेली फैट कम करने के लिए बस करें ये 3 काम, महीने भर में दिखने लगेगा फर्क -
रात में खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट वॉक करने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे, पाचन से लेकर वजन रहेगा कंट्रोल -
Brother's Day Wishes 2026: बचपन की यादें, वो खट्टी-मीठी तकरार! ब्रदर्स डे पर भाई को भेजें ये स्पेशल संदेश -
5 Minute Pressure Cooker Masoor Dal Recipe: कम समय में बनाएं होटल जैसा स्वाद
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन, कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
Zareen Khan Mother Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का बुधवार को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इस दुखद खबर की पुष्टि जरीन खान की टीम ने की है। जरीन खान की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर फैंस और करीबियों को इसकी जानकारी दी गई। एक्ट्रेस ने अपने फैंस से इस दुख की घड़ी में उनके साथ रहने की अपील की है।

अस्पताल में भर्ती थीं एक्ट्रेस की मां
ज़रीन खान की मां परवीन खान लंबे समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। अक्टूबर 2025 में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ उनकी हेल्थ अपडेट भी साझा की थी। कुछ समय बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें घर ले आया गया था, लेकिन साल 2026 में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लगातार बिगड़ती सेहत के बीच आखिरकार परवीन खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।
कहां और कब होगा अंतिम संस्कार?
ज़रीन खान ने अपनी मां के निधन की जानकारी के साथ अंतिम संस्कार से जुड़ी अहम डिटेल्स भी साझा की हैं। पोस्ट में लिखा गया, 'ये सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय परवीन खान, जरीन खान और सना खान की माता 8 अप्रैल को शांतिपूर्वक स्वर्ग सिधार गई हैं। उनका अंतिम संस्कार 8 अप्रैल सुबह 10 बजे वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान, अमधेरी पश्चिम, मुंबई में किया जाएगा। अल्लाह उन्हें जन्नतुल फिरदौस में सर्वोच्च स्थान प्रदान करें। आमीन!'
सलमान खान के साथ किया था डेब्यू
ज़रीन खान बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म वीर से की थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद जरीन खान कई प्रोजेक्ट्स में नजर आईं और अपनी अलग पहचान बनाई। आज के समय में वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय साझा करती नजर आती हैं।
जरीन खान का एक्टिंग करियर
ज़रीन खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और छोटे प्रोजेक्ट्स से की, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में बड़ा मौका मिला। साल 2010 में उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म वीर से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया। इस फिल्म से उन्हें पहचान जरूर मिली, लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार बड़ी फिल्में नहीं मिल पाईं। आगे चलकर जरीन खान अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स में नजर आईं और उन्होंने अपनी जगह बनाने की कोशिश जारी रखी। वह हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3 और अक्सर 2 जैसी फिल्मों में दिखाई दीं, जहां उनके काम को दर्शकों ने नोटिस किया। इसके अलावा, वह साल 2021 में आई फिल्म हम भी अकेले तुम भी अकेले में भी नजर आई थीं। हालांकि, बड़े पर्दे पर कम दिखने के बावजूद वह सोशल मीडिया और पब्लिक प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications