Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
Boney Kapoor Birthday Special: जब श्रीदेवी के प्यार में दीवाने हो गए बोनी कपूर, छोड़ दी पहली पत्नी और 2 बच्चे
Boney Kapoor Love Story: बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसी प्रेम कहानियां हैं जो फिल्मों से भी ज्यादा ड्रामेटिक और भावनाओं से भरी हैं। इन्हीं में से एक है बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी। एक ऐसी कहानी जिसने प्यार, तकरार और बलिदान के कई रंग देखे। बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे, उनकी पत्नी मोना शौरी कपूर और दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर थे। लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि वो अभिनेत्री श्रीदेवी के प्यार में कुछ इस तरह खो गए कि सब कुछ पीछे छोड़ उनसे शादी कर ली।
हालांकि किस्मत में इस जोड़ी का लंबा साथ नहीं लिखा था और श्रीदेवी ने बीच राह में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। पत्नी के यूं चले जाने से बोनी बुरी तरह टूट गए थे। आज बोनी कपूर का बर्थडे है तो इस खास दिन पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी।

कैसे हुई थी बोनी कपूर और श्रीदेवी की मुलाकात
श्रीदेवी और बोनी कपूर की पहली मुलाकात फिल्म सोलहवां सावन के दौरान हुई थी। शुरुआत में श्रीदेवी, बोनी को सिर्फ एक प्रोड्यूसर की नजर से देखती थीं, लेकिन बोनी उनके सादगी भरे स्वभाव और खूबसूरती के दीवाने हो चुके थे। बताया जाता है कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी को प्रभावित करने के लिए हर संभव कोशिश की यहां तक कि उन्होंने फिल्म के सेट पर उनका ध्यान रखने से लेकर उनके परिवार की मदद करने तक सब कुछ किया। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और यही दोस्ती प्यार में बदल गई।
मंजिल नहीं थी आसान
हालांकि, यह रिश्ता आसान नहीं था। बोनी उस वक्त शादीशुदा थे वो अपनी पत्नी मोना कपूर के साथ रहते थे और श्रीदेवी भी किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहती थीं। लेकिन प्यार तो वही होता है जो सीमाएं नहीं जानता। बोनी ने अपने परिवार से अलग होकर श्रीदेवी से शादी करने का फैसला किया। 1996 में दोनों ने चुपचाप शादी कर ली और बाद में अपनी शादी को सार्वजनिक किया।
मोना की भी दोस्त थीं श्रीदेवी
कम ही लोगों को पता होगा कि श्रीदेवी बोनी कपूर से रिलेशन में आने से पहले से ही मोना कपूर को जानती थीं और उनकी अच्छी दोस्त भी थीं। पहले श्री का नाम साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ जुड़ा लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया और श्री ब्रेकअप के सदमे में थी। उस समय वो मोना के घर रहने चली गईं और उसी दौरान श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच का रिश्ता और भी पक्का हो गया।
शादी से पहले हो गई थीं प्रेग्नेंट
श्रीदेवी और बोनी कपूर का इश्क परवान चढ़ने लगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। ऐसे में बोनी कपूर ने मोना कपूर को तलाक दे आनन-फानन में श्रीदेवी से शादी कर ली। शादी के कुछ महीने बाद जाह्नवी कपूर का जन्म हुआ और कुछ सालों बाद खुशी कपूर का जन्म हुआ।
बोनी और श्री के रिश्ते को लग गई किसी की नजर
शादी के बाद श्रीदेवी और बोनी कपूर बहुत खुश थे और खुशहाल लाइफ जी रहे थे। वो अपनी फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताते थे। लेकिन बोनी कपूर और श्रीदेवी के प्यार को किसी की नजर लग गई और साल 2018 में श्रीदेवी का रहस्यमयी तरीके से निधन हो गया। आज भी जब बोनी कपूर किसी इवेंट में जाते हैं तो श्रीदेवी का जिक्र उनकी आंखों को नम कर देता है। उनकी लव स्टोरी इस बात का सबूत है कि सच्चा प्यार किसी उम्र, रिश्ते या परिस्थिति का मोहताज नहीं होता।



Click it and Unblock the Notifications











