Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिर्फ शब्द नहीं, बारूद हैं 'बॉर्डर 2' के ये 7 डायलॉग! थिएटर में गूंजी तालियां और सरहद पार मचा हड़कंप
Border 2 Patriotic Dialogues: 29 साल पहले यानी साल 1997 में बॉर्डर रिलीज हुई थी। अब 29 साल बाद एक बार फिर से सनी देओल ने रेगिस्तान की रेत पर खड़े होकर दुश्मन को ललकारा है औप पूरा हिंदुस्तान उनके साथ दहाड़ उठा है, इससे पहले भी 1997 में ऐसा हो चुका है।अब वही इतिहास खुद को दोहराने के लिए दोबारा आ गया है। जी हां आज यानी 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने के लिए लोगों ने पहले ही टिकट बुक करवा लिए और पहले ही दिन शो हाउस फुल जा रहे हैं।
बॉर्डर 2 केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि हर भारतीय की उस भावना का नाम है जो सरहद पर खड़े जवान के लिए धड़कती है। सनी पाजी की भारी आवाज और रोंगटे खड़े कर देने वाले डायलॉग्स ये साफ कर रहे हैं कि इस बार मुकाबला और भी खौफनाक होगा। आइए, पढ़ते हैं 'बॉर्डर 2' के वो 10 हिट डायलॉग्स, जो सिनेमाघरों में तालियों की गड़गड़ाहट और पाकिस्तान की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं।

बॉर्डर 2 के 10 हिट डायलॉग्स जिन्हें सुन सीना हुआ चौड़ा
1. "फौजी के लिए बॉर्डर सिर्फ नक्शे पर खींची हुई एक लकीर नहीं है... बल्कि एक वादा है अपने देश से कि जहां वो खड़ा है उसके आगे कोई नहीं जाएगा।"
2. "मारे गांव में एक कहावत है हम भले ही पूजा राम की करते हैं. लेकिन तेवर परशुराम की रखते हैं।"
3. "भले ही हमारी तादात कम हो सर. लेकिन ताकत किसी से कम नहीं है. यह आसमान हमारा है, हमारा ही रहेगा।"
4. "इन नदियों में भी दुश्मन का हमला होगा, चाहे कुछ भी हो जाए दुश्मन यह बॉर्डर कभी पार नहीं कर पाएगा।"
5. "जब आर्मी, एयरफोर्स और नेवी एक साथ हो जाए, तो हमे कोई नहीं हरा सकता है'. वहीं सनी देओल कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'दुनिया हर ऑफिसर यही कहेगा की हम यह जंग हारेंगे लेकिन मैं कहता हूं कि यह जंग हम जीतेंगे।"
6. "तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं, जितने हमारे यहां ईद पर बकरे कटते हैं।"
7. "तुम कहीं से भी अंदर आने की कोशिश करो, जमीन से, आसमान से या समुद्र से लेकिन सामने एक हिंदुस्तानी फौजी को पाओगे। जो आंखों में आंखे डालकर, सीना तान कर कहेगा हिम्मत है तो आगे आ ये खड़ा है हिंदुस्तान।"
8. "पिछली बार सिर्फ तुम्हें खदेड़ा था, इस बार अगर हद पार की तो घर में घुसेंगे भी, मारेंगे भी और दोबारा वापस आने का रास्ता भी नहीं छोड़ेंगे।"
9. "दुश्मन को लगता है कि सरहद पर सिर्फ फौज खड़ी है... उन्हें बता दो कि सरहद पर 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का जिगरा खड़ा है!"
10. "पिछली बार तो सिर्फ 'मथुरा दास' घर गया था, इस बार तो तुम्हारी पूरी सल्तनत को घर भेजने की तैयारी है!"
बॉर्डर 2 स्टार कास्ट
'बॉर्डर 2' की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म की कमान एक बार फिर सनी देओल संभाल रहे हैं, जो अपने आइकॉनिक किरदार 'लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर' के रूप में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे हैं। इस बार उनके साथ युवा ब्रिगेड में वरुण धवन को शामिल किया गया है, जो परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में पंजाब के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ भी एक बेहद खास और वीर भूमिका (फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों) में हैं, जो दर्शकों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र हैं।
इसके अलावा, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर अपना दमखम दिखा रहे हैं। महिला कलाकारों की बात करें तो मोना सिंह, सोनम बाजवा, और मेधा राणा ने जवानों के परिवारों की हिम्मत और उनके संघर्ष को बड़े पर्दे पर बखूबी उतारा है।



Click it and Unblock the Notifications
