Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Border 2 Teaser: विजय दिवस पर रिलीज हुआ 'बॉर्डर 2' का टीजर, सनी देओल का अंदाज देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Border 2 Teaser: पिछले काफी समय से वॉर फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। ऐसे में, मेकर्स ने 16 दिसंबर को विजय दिवस के मौके पर 'बॉर्डर 2' का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म के टीजर लॉन्च का कार्यक्रम मुंबई में किया गया, जहां 'बॉर्डर 2' की पूरी कास्ट मौजूद रही। कुल 2.04 मिनट के इस टीजर में देशभक्ति की भावना साफ तौर पर दिखाई देती है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोमन बाजवा और अन्या सिंह जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

विजय दिवस पर रिलीज हुआ टीजर
'बॉर्डर 2' का टीजर विजय दिवस के मौके पर रिलीज किया गया है, जो कि विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत ने 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इस फिल्म की कहानी भी 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। 'बॉर्डर 2' में भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, वीरता और बलिदान को दर्शाती है।
देशभक्ति से ओतप्रोत है 'बॉर्डर 2' का टीजर
टीजर का पहला फ्रेम देखते ही समझ आता है कि फिल्म 1971 के इंडिया-पाकिस्तान जंग पर आधारित है। 2 मिनट 4 सेकंड के टीजर की शुरुआत जंग के सायरन के साथ होती है। टीजर में युद्ध का माहौल, गोलियों की आवाज और सैनिकों की तैयारियां दर्शकों को तुरंत उस दौर में ले जाती हैं। इस दौरान सनी देओल के आवाज में डायलॉग सुनने को मिलता है, जो कहते हैं, 'तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से, जमीन से, समुद्र से...सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे...जो आंखों में आंखे डालकर सीना ठोक कर कहेगा...हिम्मत है तो आ और ये खड़ा है हिंदुस्तान।' इस डायलॉग के बाद सनी देओल की एंट्री होती है। टीजर में जंग के दृश्यों के अलावा सैनिकों के परिवारों के सीन भी दिखाए गए हैं। इसमें मोना सिंह, सोनम बाजवा और अन्या सिंह की झलकियां। भी दिखाई गई हैं।
23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी फिल्म
'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और जेपी दत्ता और उनकी बेटी निधी दत्ता इसे भूषण कुमार के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज होने वाली है। मंगलवार को मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर बॉर्डर 2 का टीजर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आवाज कहां तक जानी चाहिए...इस विजय दिवस पर, साल के सबसे प्रतीक्षित टीजर का जश्न मनाएं।'



Click it and Unblock the Notifications
