Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Celina Jaitly ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं शिकार
Celina Jaitly Domestic Violence Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने मुंबई कोर्ट में अपने पति, ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन और होटल मालिक पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। एक्ट्रेस ने डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत कोर्ट में अपनी शिकायत दायर की है। उन्होंने अपने पति पर क्रूरता, छेड़छाड़ और शारीरिक व मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। सेलिना की शिकायत के बाद मुंबई की एक अदालत ने हाग को इस मामले में नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 12 दिसंबर तय की है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस पिछले काफी समय से यूएई में फंसे अपने बड़े भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली को लेकर चर्चा में रहीं हैं।
सेलिना ने कोर्ट की ये मांग
सेलिना ने कहा कि पति के अत्याचारों के कारण उन्हें ऑस्ट्रिया छोड़कर भारत लौटना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें काम करने से रोका। उन्होंने पति के कारण हुई आय की हानि के लिए 50 करोड़ रुपये और 10 लाख रुपये मासिक गुजारा-भत्ता की मांग की है। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने अपने पति पीटर हाग को मुंबई स्थित अपने घर में एंट्री करने से रोकने की भी अपील की है और अपने तीन बच्चों - विंस्टन, विराज और आर्थर की कस्टडी मांगी हैं।

शादी के 15 साल बाद ले रही हैं तलाक
आपको बता दें कि सेलिना और पीटर हाग की शादी 2011 में ऑस्ट्रिया में हुई थी। मार्च 2012 में कपल जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने थे। 2017 में, सेलिना ने फिर से जुड़वां बेटों को जन्म दिया, जिनमें से एक की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के कारण दुखद मौत हो गई।
ये एक्ट्रेसेस भी हो चुकी हैं घरेलू हिंसा का शिकार
आपको बता दें कि सेलिना से पहले भी कई एक्ट्रेसेस घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लेकर टीवी एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है -
करिश्मा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। लेकिन शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय ने करिश्मा पर कई बार हाथ उठाया और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया गया था। कुछ रिपोर्ट्स में यह बात भी बताई है कि संजय ने अपने दोस्तों से करिश्मा का सौदा करने की कोशिश की थी।
रति अग्निहोत्री
बॉलीवुड अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने शादी के 30 सालों तक घरेलू हिंसा झेली है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके एक्स हसबैंड अनिल विरवानी ने चाकू दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
निशा रावल
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस निशा रावल ने अपने एक्स-हस्बैंड करण मेहरा के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। निशा ने यह भी आरोप लगाया था कि करण ने उनके सिर पर मारा था और उन पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर होने का भी आरोप लगाया था।
श्वेता तिवारी
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। वह कई बार खुलकर इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि उनके पति शराब के नशे में अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने अपने एक्स-हसबैंड राजा चौधरी के खिलाफ केस भी दर्ज किया था।



Click it and Unblock the Notifications
