Latest Updates
-
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि -
Valmiki Jayanti 2026 Wishes: रामायण की रचना...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
BP Singh Death: लोकप्रिय क्राइम शो 'CID' के प्रोड्यूसर बी.पी सिंह यानी बृजेंद्र पाल सिंह का 27 अक्टूबर, मंगलवार की सुबह को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें तुरंत मुंबई के सांताक्रूज स्थित सूर्या हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने 77 वर्ष की आयु में अपनी अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बी.पी सिंह ने लोकप्रिय हॉरर सीरीज 'आहट' का भी निर्माण किया था। उनके निधन की खबर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर साझा की। इस दौरान उन्होंने बीपी सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय टेलीविजन में उनके योगदान को याद किया।

बीपी सिंह का अंतिम संस्कार कब होगा?
दिग्गज निर्माता-निर्देशक बीपी सिंह का अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर को किया जाएगा। हालांकि, परिवार की ओर से अंतिम संस्कार से जुड़ी अन्य जानकारियां अभी सामने आनी बाकी हैं। बीपी सिंह ने कई दशकों तक टेलीविजन की दुनिया में काम किया और मनोरंजन जगत को नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाई। क्राइम शो 'CID' के साथ हॉरर सीरीज 'आहट' में उनके काम को भी काफी सराहना मिली। इन कार्यक्रमों के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई और इंडस्ट्री में भी लोकप्रियता हासिल की।
बी.पी. सिंह के निधन पर अशोक पंडित ने जताया दुख
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर बी.पी. सिंह की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज सुबह तड़के दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. वह एक शानदार फिल्मकार थे, जिन्होंने अपने क्राइम शो 'सीआईडी' और हॉरर शो 'आहट' के जरिए पूरे देश के दर्शकों को बांधे रखा। उनका काम आज भी प्रेरणा देता है और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा.'
कैमरामैन के तौर पर शुरू किया करियर
बीपी सिंह ने साल 1973 में एक टीवी न्यूज चैनल में कैमरामैन के रूप में काम करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 'सिर्फ चार दिन' नाम की फिल्म बनाई। इसी दौरान उनकी मुलाकात इंस्पेक्टर जयंत वागले से हुई। इस मुलाकात के बाद उनके मन में जासूसी की दुनिया पर आधारित कार्यक्रम बनाने का विचार आया। आगे चलकर उन्होंने इसी विषय पर 'एक शून्य शून्य' नाम का टीवी सीरियल बनाया।
'आहट' और 'CID' समेत कई शोज से बनाई पहचान
बीपी सिंह ने साल 1995 में हॉरर सीरियल 'आहट' के साथ दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ यह शो 2015 तक चला और हॉरर पसंद करने वाले दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। इसके बाद साल 1998 में वह क्राइम शो 'CID' लेकर आए। मुंबई में अपराधों की जांच करने वाली एक टीम पर आधारित इस सीरियल को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। यह भारत के लंबे समय तक चलने वाले टीवी शोज में शामिल रहा। बीपी सिंह ने 'CID' के निर्माता और निर्देशक की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही इसमें डीसीपी शमशेर सिंह चित्रोले का किरदार भी निभाया था। इन दोनों शोज के अलावा उनके प्रमुख प्रोजेक्ट्स में 'खाकी', 'अभय' और 'सुपरकॉप्स वर्सेस सुपर विलेन्स' भी शामिल थे।
'CID' का नाम गिनीज वर्ल्ड में है दर्ज
'CID' ने अक्टूबर 2004 में एक खास एपिसोड के जरिए टेलीविजन इतिहास में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस एपिसोड की शूटिंग लगातार 111 मिनट तक बिना रुके की गई थी। लगातार इतने लंबे समय तक एक ही शॉट में शूटिंग करने की इस उपलब्धि के लिए शो का नाम 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' और 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज हुआ। इसके अलावा, शो की लोकप्रियता के बीच साल 2010 में 'CID गैलेंट्री अवॉर्ड्स' की शुरुआत भी की गई थी। इन पुरस्कारों का मकसद बहादुरी दिखाने वाले लोगों के काम को पहचान और सम्मान देना था।



Click it and Unblock the Notifications
