Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Cricket World Cup: अगर आप सच में क्रिकेट फैन हैं तो जरूर देखी होंगी ये फ़िल्में, चेक करें लिस्ट
Cricket Movies: भारत में क्रिकेट इतना ज्यादा फेमस है कि इसकी लोकप्रियता के लिए ये तक कहा जाता है कि क्रिकेट का बुखार चढ़ गया है। पूरे विश्व में क्रिकेट के सबसे ज्यादा फैन्स भारत में हैं और क्रिकेट भारतीयों की जिंदगी में घुल मिल गया है।
फिल्म निर्माता भी क्रिकेट के क्रेज को परोसने में पीछे नहीं रहे। अब ऐसे में जब भारत विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। क्रिकेट का सीजन चल रहा है तो ऐसे में हम आपको बता रहे हैं क्रिकेट पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्में कौन सी है जिन्हें देख कर आपका मजा दोगुना हो जायेगा।
83: द फिल्म

इस फिल्म के जरिये, कपिल देव की कप्तानी में जिस तरह से भारत ने कड़े संघर्ष के बाद पहली बार विश्व कप जीता था उस रोमांच को निर्देशक कबीर खान ने बहुत खूबसूरती से बड़े परदे पर दिखाया है। फिल्म में लीड रोल यानी कपिल देव की भूमिका रणवीर सिंह ने निभाई है और फिल्म क्रिकेट लवर्स के लिए एक ट्रीट है।
सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स
मूलतः यह एक डाक्यूमेंट्री जैसी फिल्म है जिसका निर्देशन किया है जेम्स एरस्किन ने। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की जीवनी पर आधारित इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक किशोर क्रिकेटर ने क्रिकेट के इतिहास में "गॉड ऑफ़ क्रिकेट" की उपाधि हासिल की। बेहतरीन कलात्मक शॉट्स और अपनी नम्र छवि से लोगों का दिल जीत लेने वाले सचिन की कहानी देखना प्रेरणादायक है।
एम् एस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी (2016)
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर आधारित है। वैसे महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी किसी फिल्म से कम नहीं है। एक छोटे से शहर से टिकट कलेक्टर की नौकरी से शुरुआत करके भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनना और फिर अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत को नयी ऊंचाई तक ले जाना किसी काल्पनिक कहानी से कम नहीं। फिल्म को काफी लोकप्रियता मिली। इसमें लीड रोल निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत को भी नयी पहचान मिली थी।
अजहर (2016)
भारतीय क्रिकेट को एक नयी दिशा और दशा देने वाले लोकप्रिय क्रिकेटर अजहरुद्दीन और उनकी कप्तानी के वक़्त मैच फिक्सिंग घोटालों को लेकर बनायी गयी इस फिल्म में क्रिकेट की बारीकियों को दिखाया गया है। अजहरुद्दीन के ऊपर कोर्ट ने बैन भी लगा दिया था। कहानी जितनी दिलचस्प है फिल्म भी उतनी ही शानदार बनायी गयी है।
विक्टरी (2009)
क्रिकेट के ऊपर बनी फिल्मो में इस फिल्म का ख़ास स्थान है। फिल्म में बहुत सारे असली खिलाडियों ने जैसे की एलन बोर्डर, मोहिंदर अमरनाथ, टोनी ग्रेग, नवजोत सिद्धू आदि ने अभिनय करके फिल्म को रोमांचक बना दिया।
इक़बाल (2005)
क्रिकेट के ऊपर बनी सबसे बेहतरीन फिल्मो में से एक है इकबाल। ये ना सिर्फ एक रोमांचक कहानी प्रस्तुत करती है बल्कि समाज के लिए सन्देश भी देती है। श्रेयस तलपडे और नसीरुद्दीन शाह की लाजवाब एक्टिंग और परफेक्ट निर्देशन वाली इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक मुग्ध हो गए थे। क्रिकेट लवर्स को ये फिल्म जरुर देखनी चाहिए।
लगान (2001)

वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म लगान में जिस तरह से क्रिकेट को एक युद्ध के तौर पर इस्तेमाल किया गया उसने सनसनी फैला दी थी। फिल्म के केरैक्टर्स बहुत प्रसिद्ध हो गए थे। आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म ने कई रिकोर्ड्स तोड़ दिए। क्रिकेट खेल कर एक छोटे से गांव के लोगों ने जिस तरह से अंग्रेजों से अपना लगान माफ़ करवाया वो काफी रोमांचक है। ये फिल्म क्रिकेट लवर्स के लिए मस्ट वॉच है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
