Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें
Deepika Padukone Maternity Photoshoot: दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस ने मैटरनिटी फोटोशूट की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में दीपिका अपने पति रणवीर सिंह और बेटी दुआ के साथ नजर आ रही हैं। फोटोज में दीपिका का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है और वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, तस्वीरों में दुआ की प्यारी सी मुस्कान ने भी लोगों का ध्यान खींचा। फैंस ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि देखते ही देखते दुआ दो साल की हो गई हैं।

रणवीर सिंह ने लिखा प्यारा सा कैप्शन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच रणवीर ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत फैमिली फोटोज शेयर की हैं, जिनमें दोनों अपनी बेटी दुआ के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं, वहीं रणवीर प्यार से उनके बेबी बंप पर हाथ रखते नजर आए। एक तस्वीर में दोनों दुआ को गोद में लेकर उसके माथे को चूमते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में रणवीर अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए हैं और दोनों खूब हंसते नजर आ रहे हैं। दुआ की क्यूटनेस ने भी फैंस का ध्यान खींच लिया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, 'बेबी दुआ और हमारा दिल और बड़ा हो रहा है! आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद!'
दुआ की क्यूटनेस ने खींचा सबका ध्यान
फैमिली फोटोशूट के लिए दीपिका ने व्हाइट लेस वाला को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। रणवीर सफेद शर्ट और ट्राउजर में नजर आए। वहीं दुआ ने सफेद रंग की प्यारी सी ड्रेस पहनी थी और बालों में मैचिंग रिबन लगाया हुआ था। दुआ काफी समय बाद अपने माता-पिता के साथ इस तरह की तस्वीरों में नजर आई हैं। दुआ की क्यूटनेस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
8 सितंबर को दो साल की हुई दुआ
रणवीर और दीपिका ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था। अब दुआ दो साल की होने वाली हैं। 8 सितंबर को उनका दूसरा जन्मदिन है। बेटी के नाम का खुलासा करते हुए कपल ने बताया था कि उन्होंने उसका नाम दुआ इसलिए रखा, क्योंकि वह उनकी प्रार्थनाओं का जवाब है। अब दुआ जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हैं। रणवीर और दीपिका ने अप्रैल 2026 में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इस पोस्ट में दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट का पॉजिटिव रिजल्ट नजर आया था।
2018 में हुई थी दीपिका-रणवीर की शादी
दीपिका और रणवीर ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के करीब छह साल बाद सितंबर 2024 में दोनों पहली बार माता-पिता बने। अब दोनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।
'किंग' में नजर आएंगी दीपिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में काम करने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। यह शाहरुख और दीपिका की साथ में छठी फिल्म होगी। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है और सेट से जुड़ी तस्वीरें सामने आने के बाद इसकी चर्चा और बढ़ गई है।



Click it and Unblock the Notifications
