Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Birthday Special: एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेती हैं दीपिका पादुकोण? नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज यानी 5 जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 में हुआ था। दीपिका उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। आपको बता दें कि उन्होंने साल 2007 में बॉलीवुड में फिल्म ओम शांति ओम फिल्म से डेब्यू किया था। उन्होंने अपने 18 साल के करियर में बॉलीवुड को एक से एक बढ़कर फिल्में दी हैं। इन 18 सालों में वह 500 करोड़ रुपए की मालकिन भी बन गई हैं। ऐसे में, चलिए आपको बताते हैं कि दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति कितनी है।

डेनमार्क में हुआ था जन्म
दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क में हुआ था। दीपिका पादुकोण के पिता भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण हैं। उनकी मां उजाला पादुकोण एक ट्रेवल एजेंसी चलाती हैं। दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण एक नेशनल लेवल की गोल्फर हैं। दीपिका के दादाजी रमेश भी मैसूर बैडमिंटन एसोसिएशन के सेक्रेटरी थे। जब दीपिका 1 साल की थीं, तब उनका परिवार बेंगलुरु शिफ्ट हो गया था। उन्होंने सोशियोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने फिल्मों में आने का फैसला किया।
16 साल में हासिल की सफलता
दीपिका पादुकोण को यह सफलता रातों-रात नहीं मिली है। उन्होंने इसके लिए 16 साल तक मेहनत की है। आपको बता दें, उन्होंने 2007 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को एक से एक बढ़कर सुपरहिट फिल्में दी। उन्होंने लव आज कल में मीरा, कॉकटेल में वेरोनिका, यह जवानी है दीवानी में नैना और तमाशा में तारा की भूमिका बखूबी निभाई। इन फिल्मों में काम करके उन्होंने न केवल भारत में अपनी पहचान बनाई, बल्कि देश के अलग-अलग कोनों से भी आज दीपिका को एक सुपरस्टार की तरह देखा जाता है।
इन जरियों से करती हैं कमाई
दीपिका पादुकोण न केवल फिल्म इंडस्ट्री से पैसा कमाती हैं, बल्कि वह कई ग्लोबल ब्रांड्स का एक मशहूर चेहरा भी हैं। वह लुई विटॉन, लेवी पेप्सी और तनिष्क जैसे बड़े नाम की ब्रांड एंबेसडर हैं। यही नहीं वह फिल्म और विज्ञापनों से भी खूब कमाई करती हैं। इसके अलावा, वे अपने स्किनकेयर ब्रांड और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट से भी कमाई करती हैं।
एक फिल्म के लिए लेती हैं 15-20 फीस
फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने साल 2019 में 48 करोड़ रुपए की कमाई की थी और 2018 में उन्होंने 112.8 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके अलावा, केक नॉलेज रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने साल 2023 में 48 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। यही नहीं दीपिका पादुकोण एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके साथ ही, उनकी फीस में हर साल 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 8 करोड़ फीस चार्ज करती हैं। फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापनों के अलावा, दीपिका पादुकोण इन्वेस्टमेंट से भी मोटी कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने रीयल एस्टेट में करीब 220 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जबकि 100 करोड़ रुपये का निवेश अलग-अलग बिजनेस में है।



Click it and Unblock the Notifications
