Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बनने के बाद से चर्चा में हैं। अब महानवमी के खास मौके पर दोनों ने अपनी छोटी बेटी का नामकरण किया है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर परिवार की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी दूसरी बेटी के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने तस्वीर के साथ प्यार और खुशियों से जुड़ा कैप्शन भी लिखा। इसके बाद से ही इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की दूसरी बेटी का नाम
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर रणवीर और अपनी दोनों बेटियों के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके फैंस को अपनी दूसरी बेटी का नाम बताया। एक्ट्रेस अपनी छोटी बेटी का 'देवी' बताया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'प्यार और प्रचुरता...देवी पादुकोण सिंह'। इसके साथ ही दीपिका ने नजर ना लगे वाला ईविल आई इमोजी भी बनाया है।
फैमिली फोटो ने जीता दिल
तस्वीर में दीपिका अपनी छोटी बेटी देवी को गोद में लिए नजर आ रही हैं, जबकि बड़ी बेटी दुआ अपनी नन्ही बहन को प्यार से किस करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, दोनों बेटियों को साथ देखकर रणवीर सिंह के चेहरे पर भी बड़ी-सी मुस्कान नजर आ रही है। फोटो में पूरे परिवार का प्यार साफ झलक रहा है। साथ ही, चारों का मैचिंग गोल्डन एथनिक लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। गोल्डन रंग के पारंपरिक कपड़ों में पूरा परिवार बेहद खूबसूरत दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका और रणवीर ने कैप्शन में 'Of Love & Abundance' लिखा, जिसका अर्थ है "प्यार और ढेर सारी खुशियां।"
सेलेब्स ने दी बधाई
दीपिका पादुकोण की पोस्ट सामने आते ही फैंस ने उन्हें और रणवीर सिंह को बधाई देना शुरू कर दिया। सेलेब्स ने भी पोस्ट पर प्यार जताया। मृणाल ठाकुर, शरवरी वाघ और भूमि पेडनेकर ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, सिंगर हर्षदीप कौर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दिल खुश हो गया देखकर। आप पर ईश्वर की कृपा हो।'
क्या है 'देवी' नाम का मतलब?
दीपिका और रणवीर ने महानवमी के दिन अपनी बेटी का नाम 'देवी' बताया। इस वजह से यह पल उनके परिवार के लिए और भी खास बन गया। भारतीय संस्कृति में देवी शब्द को शक्ति, सुंदरता और सम्मान से जोड़कर देखा जाता है। यह नाम नारी शक्ति और ईश्वर के दिव्य रूप का भी प्रतीक माना जाता है।
कब हुआ दीपिका की दूसरी बेटी का जन्म?
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 सितंबर को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया था। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की थी। उस पोस्ट में बच्ची के पैरों के निशान बने थे और साथ में 'बेबी गर्ल का स्वागत है' लिखा था।बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बनने के बाद से चर्चा में हैं। अब महानवमी के खास मौके पर दोनों ने अपनी छोटी बेटी का नामकरण किया है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर परिवार की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी दूसरी बेटी के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने तस्वीर के साथ प्यार और खुशियों से जुड़ा कैप्शन भी लिखा। इसके बाद से ही इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
