Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म
Deepika Padukone Ranveer Singh Welcomes Second Daughter: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। कपल ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी। आज यानी 19 सितंबर को दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले दोनों साल 2024 में बेटी दुआ के माता-पिता बने थे। अब परिवार में एक और नन्ही सदस्य के आने से पादुकोण और सिंह परिवार में खुशी का माहौल है।

दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म
19 सितंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर दूसरी बार बेटी की किलकारी गूंजी। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। पोस्ट में नन्हे पैरों की तस्वीर के साथ "बेबी गर्ल का स्वागत है" लिखा गया है। दीपिका ने पोस्ट में नजरबट्टू वाली इमोजी भी लगाई है।
फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई
जैसे ही कपल ने यह खबर शेयर की, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। कृति सेनन ने कमेंट करते हुए दोनों को बधाई दी और लिखा कि अब दुआ को छोटी बहन मिल गई है, जो उनके लिए एक बड़ा आशीर्वाद है। वहीं, सोनम कपूर ने भी कपल को बधाई देते हुए इसे एक खूबसूरत सपना बताया। हुमा कुरैशी, सोनू सूद और एमी विर्क समेत कई बॉलीवुड सितारों और फैंस ने भी रणवीर-दीपिका को दूसरी बार माता-पिता बनने पर शुभकामनाएं दीं।
पहली बेटी के जन्म से भी जुड़ा है खास कनेक्शन
रणवीर और दीपिका की दूसरी बेटी के जन्म का समय भी खास है। उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था, जो गणेश चतुर्थी के अगले दिन था। अब दूसरी बेटी का जन्म भी सितंबर महीने में गणेशोत्सव के दौरान हुआ है। यानी दोनों बेटियों के जन्म की तारीखों में एक खास समानता देखने को मिल रही है।
डिलीवरी से एक दिन पहले सिद्धिविनायक पहुंची थीं दीपिका
दूसरी बेटी के जन्म से ठीक एक दिन पहले दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह और सास-ससुर के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। वहां उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। इसके अगले ही दिन कपल ने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर कर दी।
अप्रैल में किया था दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 19 अप्रैल 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिए बताया था कि उनके परिवार में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। इस पोस्ट के बाद से ही फैंस को उनके दूसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार था। अब 19 सितंबर को दीपिका ने बेटी को जन्म देकर इस इंतजार को खत्म कर दिया है।



Click it and Unblock the Notifications
