Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Dharmendra News: ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र की हेल्थ पर तोड़ी चुप्पी, कहा ‘कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें’
Dharmendra News: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर लगातार अफवाहें आ रही हैं। बीते दिन से खराब स्वास्थ्य के चलते वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें वेटिंलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में बीते दिन से अब तक दो बार उनके निधन की अफवाहें सामने आ चुकी हैं। अभी हाल ही में भी धर्मेंद्र की मौत की खबर ने इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस को झकझोर दिया था। इसी बीच उनकी बेटी ईशा देओल ने ट्वीट कर इन अफवाहों का खंडन किया है और मीडिया से ऐसी अफवाहों को न फैलाने की अपील की है।

लंबे समय से बीमार हैं धर्मेंद्र
बता दें कि धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार हैं और वो सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन इस बार उनकी हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। बीते दिन उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है लेकिन अब हाल ही में उनकी बेटी ईशा देओल ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए कहा है कि वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है।
300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
बॉलीवुड के 'हीमैन' की खराब तबीयत की खबर से इंडस्ट्री में और उनके फैंस बहुत परेशान हैं और हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। बता दें कि धर्मेंद्र ने अपने जीवन के करीब 60 साल मनोरंजन जगत को दिए और 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वैसे तो उनकी हर फिल्म में उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीता लेकिन कुछ फिल्मों में उनका रोल हमेशा के लिए यादगार बन गया जैसे कि 'शोले' में 'वीरू' का किरदार। इसके अलावा उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई ऐसे रोल अदा किए हैं कि जो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं।
क्या है धर्मेंद्र का असली नाम
धर्मेंद्र का असली नाम धर्म सिंह देओल (Dharam Singh Deol) है। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल गांव में एक जाट सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता स्कूल टीचर थे और बचपन से ही धर्मेंद्र का रुझान फिल्मों की ओर था। छोटे से गांव के इस लड़के ने कभी नहीं सोचा था कि वो आगे चलकर बॉलीवुड का "ही-मैन" कहलाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
