Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Dharmendra Discharge: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, परिवार ने कहा- घर पर इलाज जारी रहेगा, अफवाहों से बचे
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर एक राहत की बात सामने आई है। बुधवार सुबह उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। आज सुबह उन्हें एक एम्बुलेंस में घर ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में धर्मेंद्र का इलाज अब घर पर जारी रहेगा। आपको बता दें कि 89 साल के धर्मेंद्र को 1 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय तक अस्पताल में एडमिट रहने के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जैसे ही धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने ढेर सारी दुआएं भेजीं। अब उनके डिस्चार्ज होने की खबर से फैंस में खुशी की लहर है।

धर्मेंद्र को घर लेकर आए बॉबी देओल
धर्मेंद्र के छोटे बेटे और एक्टर बॉबी देओल उन्हें एंबुलेंस के जरिए घर लेकर पहुंचे। इस दौरान मीडिया और फैंस की भीड़ अस्पताल के बाहर देखी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को देखकर काफी खुश हैं और अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
अस्पताल के डॉक्टर ने दिन अपडेट
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया, "धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7:30 बजे के आसपास अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनका इलाज घर पर चलता रहेगा क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका ट्रीटमेंट करवाने का फैसला किया है।" मंगलवार को सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया था।
परिवार की तरफ से जारी किया गया बयान
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम की ओर से जारी बयान में मीडिया और लोगों से निजता का सम्मान करने की अपील की गई है। बयान में कहा गया, 'धर्मेंद्र जी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे अब घर पर ही रिकवरी जारी रखेंगे। हम मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि कृपया किसी भी तरह की अफवाहें या अटकलें न लगाएं और इस समय उनके तथा परिवार के निजी जीवन का सम्मान करें। हम सभी के प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं, जो उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए की जा रही हैं। कृपया उनका सम्मान करें, क्योंकि वे आप सबको बहुत प्यार करते हैं।' यह बयान किया गया है।
बेटी और पत्नी ने कही थी ये बात
अभिनेता की बेटी ईशा देओल ने बताया था कि धर्मेंद्र जी की हालत में सुधार हो रहा है। वहीं, उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने मीडिया से निवेदन किया कि परिवार को थोड़ी निजता दी जाए। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर फैल गई थी, जिससे उनके फैंस और परिवार बेहद परेशान हो गए थे। इस पर उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।



Click it and Unblock the Notifications
